- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम रिसामा में आयोजित शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर
द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसामा में महिला शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत द्वारा स्व सहायता समूह शक्ति सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने उपस्थित मातृ शक्तियों को नमन करते हुए नारी सशक्तिकरण को लेकर केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ शैलेंद्र भगत, रिचा शर्मा, सरपंच गीता महानंद, अशोक साहू व महिला स्व सहायता समूह की मातृ शक्तियां उपस्थित रही।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार दोनों मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं जिससे महिलाओं को लाभ मिल रहा है। लगातार विभिन्न अभियान के तहत इन योजनाओं को महतारियों और मातृ शक्तियों के बीच पहुंचाने के लिए आयोजन किये जा रहे हैं। अगर महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर होगी तो निश्चित तौर पर देश के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान होगा।
ललित ने कहा कि लगातार देश के विभिन्न पदों पर महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भारतीय जनता पार्टी सदैव ही समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन के उत्थान को लेकर प्रतिबद्ध है। चाहे महिला हो या पुरुष, हम सभी का एक ही सपना है कि हमारा देश विकसित और आत्मनिर्भर हो। इस लक्ष्य के लिए केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

