Breaking News

विनोबा ऐप के माध्यम से और एडवांस होगी जिले की शिक्षा व्यवस्था : कलेक्टर

  • शैक्षणिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने में मददगार होगा विनोबा ऐप
  • विनोबा ऐप के पंजीकरण और उपयोग के संबंध में आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम, 42 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार शिक्षा में नवाचार लाने, शिक्षकों के कार्य को सुविधाजनक बनाने, शैक्षिक कार्यों और  शिक्षकों की नई गतिविधियों को साझा करने और शिक्षकों को शैक्षिक सहायता प्राप्त करने के लिए विनोबा ऐप सक्रिय किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि विनोबा ऐप के माध्यम से शिक्षकों को अकादमिक प्रबंधन में सहायता मिलेगी। इससे जिले की शिक्षा व्यवस्था और एडवांस होगी।

स्कूली शिक्षकों और अधिकारियों का समय बचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और ओपन लिंक्स फाउंडेशन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है। इसके अंतर्गत विनोबा ऐप के पंजीकरण और उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 42 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। शिक्षकों के काम को सरल बनाकर और उनका समय बचाकर सीखने के परिणामों में बड़े पैमाने पर सुधार हासिल किया जा सकता है।

यह कार्यक्रम शिक्षकों को अपने स्कूलों की सर्वोत्तम गतिविधियों को एक-दूसरे के साथ साझा करने के लिए मंच प्रदान करता है। यह कार्यक्रम नियमित रूप से ब्लॉक एवं जिला स्तर पर शिक्षकों द्वारा किये गये अच्छे कार्यों की सराहना कर उन्हें सम्मानित करने में मदद करेगा। इस पहल से जिला प्रशासन को निपुण भारत, नवजतन और उत्कृष्ट 10वीं और उत्कृष्ट 12वीं जैसे प्रमुख शिक्षण कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने में मदद करेगी।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, संकुल केंद्र प्रमुख, संसाधन व्यक्ति, सहायक परियोजना समन्वयक, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षक तथा ओपन लिंक्स फाउंडेशन विनोबा टीम से विश्वजीत व हेमन्त साहू उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!