Breaking News

बोर्ड परीक्षार्थियों का भय और तनाव दूर करने हेल्पलाइन शुरू : टोल फ्री नंबर 18002334363 पर करें कॉल : मनोवैज्ञानिक और विषय विशेषज्ञ देंगे बेहतर सलाह

द सीजी न्यूज

रायपुर। बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज 22 फरवरी से एक हेल्पलाइन शुरू कर दी है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-18002334363 पर आज पहले दिन परीक्षा भय व तनाव संबंधी समस्याओं से संबंधित 61 फोन काल प्राप्त हुए। इनका निराकरण मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, विषय विशेषज्ञ, मंडल के अधिकारियों ने किया और बेहतर सलाह दी।

हेल्पलाईन में आज अंग्रेजी विषय की विषय विशेषज्ञ अंजू सूद ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा के तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया और मनोचिकित्सक डॉ. स्वाति शर्मा द्वारा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। हेल्पलाइन पर छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ अंचलों जैसे – कोरबा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, सारंगढ़, अम्बिकापुर और अन्य जिलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न पूछे गए। हेल्पलाइन का संचालन मंडल के उप सचिव जे.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

शुक्रवार 23 फरवरी को गणित विषय के विषय विशेषज्ञ अखिल खरे और मनोवैज्ञानिक डॉ. वर्षा वरवंडकर विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन में उपस्थित रहेंगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व यह हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नंबर-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। रविवार और अवकाश को छोड़कर हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक विषय विशेषज्ञ व मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!