Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत सीएम विष्णुदेव साय ने किया : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करने पहुंचे अधिकारी

द सीजी न्यूज

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। दूसरी ओर जगदलपुर एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत अधिकारियों ने किया।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने संक्षिप्त प्रवास पर जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे। कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्वागत किया।

रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह का जगदलपुर एयरपोर्ट में वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत

रक्षामंत्री सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचे थे और यहां से ओड़िसा राज्य के नबरंगपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।

 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!