Breaking News

किसान आंदोलन : देश भर में 23 फरवरी को ब्लैक डे मनाएंगे किसान : 26 फरवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

द सीजी न्यूज

अनाज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित अन्य मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान पिछले 9 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को पुलिस से झड़प के दौरान खनौरी बॉर्डर पर 21 साल के एक किसान की मौत हो गई, जिसके बाद किसानो में काफी रोष है। शुभकरण की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार आज चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की अहम मीटिंग हुई। किसान 23 फरवरी को ब्लैक डे मनाएंगे। 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में महापंचायत होगी। दिल्ली मार्च पर शुक्रवार यानी 23 फरवरी को ही फैसला लिया जाएगा।

किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि 23 फरवरी को अगला फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 वें दिन खनौरी बार्डर पर हालात सामान्य है। पिछले दिनों किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ, जिसमें युवा किसान शुभकरण की दर्दनाक मौत हो गई। रोष में आए किसानों ने आज शुभकरण की तस्वीर लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। किसान नेता पंधेर ने आज एक तस्वीर  जारी करते हुए कहा कि इसमें साफ-साफ जाहिर होता है कि  पुलिस ने दिन फायरिंग की है, जिसमें युवा किसान की मौत हो गई। पंजाब सरकार को दोषी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!