Breaking News

भूपेश सरकार ने 26 हजार से ज्यादा महिलाओं से छीना था रेडी टू ईट का काम – साय सरकार ने किया दोबारा काम सौंपने का फैसला : उत्साहित महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

  • महिला समूहों के जिम्मे होगा नौनिहालों का पोषण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • स्व सहायता समूह की महिलाएं अब फिर करेंगी रेडी-टू-ईट का संचालन

द सीजी न्यूज

रायपुर। राज्य सरकार ने रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। महिलाओं के रोजगार और आजीविका के संकट को प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार ने दूर करने का संवेदनशील फैसला किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में रेडी टू ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने के संबंध में संवेदनशीलता के साथ विचार करने की बात कही थी। सरगुजा से लेकर बस्तर तक 30 जिलों से आई महिलाओं ने आज मुख्यमंत्री से उनके विधानसभा कार्यालय स्थित कक्ष में मुलाकात की और इस फैसले के लिए आभार व्यक्त किया।

स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि आपके इस निर्णय से रेडी टू ईट के संचालन से जुड़ी सभी महिलाएं बहुत खुश हैं और आपके सम्मान में समारोह आयोजित कर आपके और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताना चाहते हैं। महिलाओं ने आयोजित समारोह के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित भी किया। महिलाओं ने कहा कि निर्णय से हम सभी बहुत उत्साहित हैं। इससे हजारों प्रभावित समूह की महिलाओं को संबल मिलेगा और उनका खोया हुआ आत्मसम्मान लौटेगा। महिलाओं ने कहा कि पूरे प्रदेश की 1786 महिला समूह की महिलाएं इस निर्णय के लिए आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं।

राज्य सरकार के फैसले से उत्साहित महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

प्रदेशभर के सभी संभागों से आई समूह की महिलाओं ने बताया कि राज्य में रेडी टू ईट के संचालन से 1786 समूह की लगभग 26 हजार महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी थी। लेकिन पिछली सरकार ने रेडी-टू-ईट के काम से महिलाओं को वंचित कर दिया था। इससे महिलाओं के परिवारजनों को मिलाकर लगभग 3 लाख लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए थे। इसकी वजह से उन्हें अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा और आजीविका का बड़ा संकट आ गया था।

महिलाओं ने कहा कि रेडी टू ईट के संचालन से होने वाली आय से हमारे पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। जब से हमारा रोजगार छीना गया है, हम लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। रेडी टू ईट के संचालन का कार्य  महिला समूहों को वापस सौंपने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। हमें आशा है कि हमें अवश्य काम मिलेेगा।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कहा कि रेडी टू ईट हमारे नौनिहालों के पोषण और उनके स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि बच्चों को सही पोषण मिले और इसे सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!