Breaking News

” गांव के जीरो शहर मा हीरो” के एक्टर मनोज राजपूत गिरफ्तार : युवती से 12 साल तक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया है केस

द सीजी न्यूज

पुलिस ने छॉलीवुड फिल्मों में ताजा-ताजा एक्टर और निर्माता निर्देशक बने मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी भिलाई-3 थाने में केस दर्ज किया गया है। खबरों के मुताबिक गांव के जीरो शहर मा हीरो के एक्टर मनोज राजपूत रीयल लाइफ में हीरो नहीं बल्कि खलनायक का रोल अदा कर रहे थे। 29 साल की पीड़िता ने पुलिस थाने में यह शिकायत दर्ज कराई गई है कि शादी का झांसा देकर मनोज राजपूत उसके साथ रेप करता रहा।  फिलहाल पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह फिल्म कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई। अब मनोज राजपूत पर रेप और अप्राकृतिक यौनचार का आरोप लगा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जीआरपी भिलाई-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 29 वर्षीय युवती ने बिल्डर व अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम दोनों का 12 सालों से अफेयर चल रहा है। शादी का वादा कर पिछले कई सालों से उससे रेप व अप्राकृतिक अनाचार कर रहा है। शादी की बात कहने पर हमेशा टालमटोल कर देता था। अब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

मनोज राजपूत छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो शहर में हीरो’ के एक्टर हैं। बीते कई साल से शहर व आसपास के इलाकों में प्लाटिंग भी कर रहे हैं। अवैध प्लाटिंग के आरोप भी लगते रहे हैं। कुछ साल पहले मनोज राजपूत जमीन की धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में भी जेल भेजे गए थे। दुर्ग से नागपुर हाईवे टोल प्लाजा के आगे कई सौ एकड़ जमीन पर अवैध रूप से प्लांटिंग करने का आरोप भी लग चुका है। प्रशासन की टीम ने उनके अवैध प्लाटिंग के लिए बनाए गए स्ट्रक्चर को ढहा दिया था।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!