द सीजी न्यूज
पुलिस ने छॉलीवुड फिल्मों में ताजा-ताजा एक्टर और निर्माता निर्देशक बने मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी भिलाई-3 थाने में केस दर्ज किया गया है। खबरों के मुताबिक गांव के जीरो शहर मा हीरो के एक्टर मनोज राजपूत रीयल लाइफ में हीरो नहीं बल्कि खलनायक का रोल अदा कर रहे थे। 29 साल की पीड़िता ने पुलिस थाने में यह शिकायत दर्ज कराई गई है कि शादी का झांसा देकर मनोज राजपूत उसके साथ रेप करता रहा। फिलहाल पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
यह फिल्म कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई। अब मनोज राजपूत पर रेप और अप्राकृतिक यौनचार का आरोप लगा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जीआरपी भिलाई-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 29 वर्षीय युवती ने बिल्डर व अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम दोनों का 12 सालों से अफेयर चल रहा है। शादी का वादा कर पिछले कई सालों से उससे रेप व अप्राकृतिक अनाचार कर रहा है। शादी की बात कहने पर हमेशा टालमटोल कर देता था। अब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

