- स्टेट जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने की बड़ी कार्रवाई
द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की। रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात और ईश्वर टीएमटी के यहाँ स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा छापा मारा गया। प्रवर्तक विंग द्वारा उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की गई। प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं द्वारा 6.75 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की गई है। आगे की कार्रवाई में यह राशि और बढ़ने की संभावना है। इन फ़र्मों द्वारा मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपए जीएसटी जमा किया गया। इन फर्मो द्वारा कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया जा रहा था और जीएसटी की चोरी की जा रही थी।
छत्तीसगढ़ में जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा स्क्रैप से जीएसटी चोरी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। विभाग द्वारा एडवांस आईटी टूल्स का प्रयोग किया जा रहा है। नई तकनीकों का प्रयोग कर ई-वे बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
