Breaking News

कांग्रेसियों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि : पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शुक्ल की जयंती मनाई : लोकसभा चुनाव से पहले घर-घर जाकर बताएंगे मोदी सरकार की नाकामियां

द सीजी न्यूज

दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा कसारीडीह आज़ाद चौंक पर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि व अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. श्यामा चरण शुक्ल की जंयती मनाई गई। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि  अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. श्यामा चरण शुक्ल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद आज ही के दिन शहीद हुए थे। आजाद ने प्रण लिया था कि अंग्रेज मुझे जीते जी कभी पकड़ नहीं पाएंगे। फिरंगियों ने जब उन्हें चारों तरफ से घेर लिया, तब उन्होंने खुद को गोली मार दी। चंद्रशेखर आजाद कहते थे कि हम आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे। अंग्रेजों के खौफ का दूसरा नाम था चंद्रशेखर आजाद।

वोरा ने अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. श्यामा चरण शुक्ल की जयंती पर कहा कि शुक्ल जी सिंचाई प्रबंधन के कुशल विशेषज्ञ थे। उन्होंने सिंचाई पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन के नियमों को भी आसान किया। भोपाल जो आज हरा भरा दिखता है, वो पं.श्याम चरण शुक्ल की ही देन है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती को कृषक दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया है।

कार्यक्रम में दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, बसंत खिलाड़ी, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, अखिलेश मिश्रा, रहमान खान, बंटी नवरंग, रवि यादव, संजू चौहान, सीनू यादव, सतीश पांडे, ऋषि गुप्ता, केडी देवांगन, मृदुल बंछोर, रवि पांडे, सुखचंद चौरे, चंद्रिका यादव, व सभी कांग्रेसजन उपस्थित थे।

मध्य ब्लॉक की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बनी रणनीति
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा राजीव भवन दुर्ग में साप्ताहिक बैठक हुई जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ चलो वार्ड चलो अभियान चलाने का फैसला किया गया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल व ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद  विशेष रूप से उपस्थिति थे।
बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए बूथ चलो वार्ड चलो अभियान चलाने का फैसला किया गया। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा आम जन को अभियान से जोड़कर कांग्रेस की रीति-नीति बताई जाएगी। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश की जनता त्रस्त है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महंगाई पर केंद्र सरकार का कंट्रोल नहीं है। किसान परेशान है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में सेवा दल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, पार्षद भोला महोबिया, सत्यवती वर्मा, बृजलाल पटेल, आनंद कपूर ताम्रकार, अशोक मेहरा, सतीश पांडे, बृजमोहन तिवारी, गणेश सोनी, जगमोहन ढीमर, प्रीति साहू, ज्ञानू बागड़े, पार्वती शेंडे, लीना दुबे, रानी देवांगन, रत्ना नारमदेव, राकेश यादव, चंद्रशेखर पारख, देव सिन्हा, आंचल गुप्ता, केडी देवांगन, सतीश पांडे, बिंदु राजपूत, समयलाल साहू, संतोष सोनी, अली असगर, भूपेंद्र सेन, आदित्य नारंग, विकास यादव, छोटू यादव, राम सिन्हा उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!