द सीजी न्यूज
दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा कसारीडीह आज़ाद चौंक पर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि व अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. श्यामा चरण शुक्ल की जंयती मनाई गई। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. श्यामा चरण शुक्ल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद आज ही के दिन शहीद हुए थे। आजाद ने प्रण लिया था कि अंग्रेज मुझे जीते जी कभी पकड़ नहीं पाएंगे। फिरंगियों ने जब उन्हें चारों तरफ से घेर लिया, तब उन्होंने खुद को गोली मार दी। चंद्रशेखर आजाद कहते थे कि हम आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे। अंग्रेजों के खौफ का दूसरा नाम था चंद्रशेखर आजाद।
वोरा ने अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. श्यामा चरण शुक्ल की जयंती पर कहा कि शुक्ल जी सिंचाई प्रबंधन के कुशल विशेषज्ञ थे। उन्होंने सिंचाई पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन के नियमों को भी आसान किया। भोपाल जो आज हरा भरा दिखता है, वो पं.श्याम चरण शुक्ल की ही देन है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती को कृषक दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया है।
कार्यक्रम में दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, बसंत खिलाड़ी, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, अखिलेश मिश्रा, रहमान खान, बंटी नवरंग, रवि यादव, संजू चौहान, सीनू यादव, सतीश पांडे, ऋषि गुप्ता, केडी देवांगन, मृदुल बंछोर, रवि पांडे, सुखचंद चौरे, चंद्रिका यादव, व सभी कांग्रेसजन उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

