Breaking News

उरला के हमर क्लीनिक में एक माह से डॉक्टर नहीं आ रहे : एक और हमर क्लीनिक खुला ही नहीं : इलाज के लिए भटक रहे मरीज : स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त न होना दुर्भाग्यजनक : वोरा

द सीजी न्यूज उरला वार्ड के पार्षद बृजलाल पटेल सहित वार्ड के नागरिकों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा से वार्ड के हमर क्लीनिक में स्वास्थ्य सुविधाएं ठप होने की शिकायत की है। शिकायत करते हुए नागरिकों ने बताया कि उरला में स्थित हमर क्लीनिक में पिछले एक माह से डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। उरला में ही आईएचएसडीपी आवासों में एक और हमर क्लीनिक का निर्माण किया गया है लेकिन यहां न तो डॉक्टर आ रहे हैं। न दवाईयां उपलब्ध कराई गई हैं। वार्ड के मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। शहर की सभी स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल दुरुस्त होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम होना चाहिए। मरीजों को इलाज की सुविधा न मिलना दुर्भाग्यजनक है। वोरा ने बताया कि उनके विधायक कार्यकाल में शहर में हमर क्लीनिक प्रारंभ किये गए थे। वार्ड या आसपास के इलाके में घर से करीब इलाज व्यवस्था सुलभ कराने के लिए यह पहल की गई थी। लेकिन, अगर हमर क्लीनिक में डॉक्टर ही नहीं आएंगे तो मरीजों का इलाज कैसे होगा। वोरा ने कहा कि शहर के सभी सभी हमर क्लीनिक व स्वास्थ्य केंद्रों की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। इलाज के लिए मरीजों को न भटकना पड़े, इसका ध्यान रखा जाए। वोरा के कार्यकाल में हुआ था शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार वोरा के विधायक कार्यकाल में जिला अस्पताल के आधुनिकीकरण से लेकर हमर लैब, धन्वंतरि सस्ती दवा दुकान, वायरोलॉजी लैब, ट्रामा सेंटर और सर्जिकल वार्ड के निर्माण के साथ ही 25 करोड़ से क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण की पहल की गई थी। स्लम क्षेत्र में निवास करने वालों के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत वार्डों में जाने वाले स्वास्थ्य वाहन से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया गया। इसी कड़ी में शहर के 10 वार्डों में कुल 2.5 करोड़ की लागत से हमर क्लिनिक के रूप में स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया गया। पोटिया, बोरसी, तितुरडीह, पुलगांव, गुरुघासीदास वार्ड, पोलसाय पारा, मरार पारा, उरला और करहीडीह में दो मंजिला क्लीनिकों का निर्माण कराने राशि स्वीकृत कराई गई। इन क्लीनिक में एक एमबीबीएस डॉक्टर समेत कुल 5 लोगों के स्टाफ द्वारा जनता को मुफ्त चिकित्सा सुविधा और दवाएं देने की सुविधा शुरू की गई। लेकिन, अब नागरिक इन क्लीनिकों में स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने की शिकायतें कर रहे हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!