द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है, जहां एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस पहुंचा था। मुख्यमंत्री के कक्ष के बाहर रोककर युवक से पिस्टल जब्त किया गया। यह घटना 25 फरवरी की है। इसका खुलासा आज हुआ। इस मामले को लेकर तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया गया है। पिस्टल लेकर सीएम हाउस पहुंचने वाला शख्स जशपुर का रहने वाला है। इस खबर से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ हैं।
दरअसल, 25 फरवरी को यह शख्स मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने आया था। वीआईपी गाड़ी से आने की वजह से आवास के सुरक्षाकर्मियों ने उसकी चेकिंग नहीं की। सीएम कक्ष के बाहर उसकी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान उस शख्स के पास से एक पिस्टल मिलने पर उसे तुरंत रोक दिया गया। उसके पास से मौजूद पिस्टल को जब्त कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के चूक मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है। अभी और सुरक्षा अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। सीएम सुरक्षा में तैनात वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में डीजीपी अशोक जुनेजा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, सिक्योरिटी इंटेलिजेंस इस मामले को देख रहे हैं। कुछ लोगों को निलंबित किया गया है, मामले की जांच चल रही है। आगे भी कार्रवाई हो सकती है। भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इस पर सिक्योरिटी इंटेलिजेन्स देखेंगे।
बड़ा सवाल ये है कि
पिस्टल लेकर सीएम हाउस आने वाले शख्स के नाम का खुलासा पुलिस कब करेगी ?
वीआईपी वाहन में आने वाला शख्स वीआईपी ही होगा ? पुलिस उसका नाम क्यों छुपा रही है ?
लाइसेंसी पिस्टल लेकर आने की वजह क्या है ?
वीआईपी वाहन से सीएम हाउस पहुंचने वाले शख्स पर क्या कार्रवाई होगी ?
देखना ये है कि इस मामले को तीन दिनों तक दबाकर रखने के बाद इस मामले की जांच कब पूरी करेगी ? और … आगे क्या एक्शन लिया जाएगा ?
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
