Breaking News

लोकसभा चुनाव : दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ : कार्यकर्ताओं ने लिया ऐतिहासिक जीत का संकल्प

द सीजी न्यूज

भिलाई। आगामी लोकसभा चुनाव में चुनाव संचालन को व्यवस्थित रूप से अंजाम देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रिसाली में किया गया। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, विशिष्ट अतिथि सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, योगेंद्र सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर ने मंचासीन नेताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि दुर्ग विधानसभा सीट से जितने वोटों से उन्होंने स्वयं जीत दर्ज की है, उससे दुगुने वोटो से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट में भाजपा लीड करेगी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और जनता नरेंद्र मोदी को फिर से देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए लालायित है, और उसे फलीभूत करने के लिए पूरी शक्ति से काम करने का संकल्प लेते हैं।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में इतिहास रचा है और लोकसभा चुनाव के लिए फिर एक नया इतिहास रचने की तैयारी कर रहे हैं। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित शक्ति केंद्र उच्च स्तर के कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत देता है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से भाजपा के अपार जन समर्थन मिलेगा, जो लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी की जीत का आधार बनेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में रिसाली मंडल से डुंडेरा के लोगों ने भाजपा के नीति रीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया, जिसमें
शत्रुघ्न धनकर, सानिध्य पांडे, प्रियांशु ग्रुप, चोवाराम निर्मलकर, मानसिंह साहू, डोमन लाल निर्मलकर, ढालेश्वर यादव, रूपेश कुमार साहू, भागवत ढीमर, रघु श्रीवास, हिंछा राम महिलांगे, कमलेश वर्मा, नारायण निर्मलकर, योगेश महिपाल, नरसिंह ठाकुर, सुरेंद्र चोपड़े, ललिता साहू , दुलेश्वरी साहू ,बानू साहू, कामिनी दास, नीमा ठाकुर, गायत्री वर्मा, रीति वर्मा, गीता साहू, ज्योति सेन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

कार्यालय उद्घाटन के दौरान उपस्थित जनों में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कंचन सिंह जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जिला मंत्री रोहित साहू, आशीष निमजे, दिव्या कलिहारी, गायत्री राजपूत, जयश्री वर्मा, मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, शैलेंद्र शेंडे, गिरेश साहू, पप्पू चंद्राकर, कंचन यादव, चंद्रशेखर बंजारे, तुलसी साहू, सेवक राम साहू, शशांक मिश्रा, नंदू यादव, नागेंद्र पांडे, राजू जंघेल,दसरथ साहू, सोनू राजपूत, प्रवीण यदु, पुराण देशमुख, विक्की सोनी, नरेंद्र निर्मलकर, पूनम चंद सपहा, पार्षद मनीष यादव,  उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, विमला कामड़े, नूतन निर्मलकर, दानेश्वरी देशमुख, विधि यादव, विजय ताम्रकार, चंदू देवांगन, रुपेश पारख, सुखदेव देवांगन, दानेश्वर यादव, दिनेश पटेल, दौलत यादव, केशव महिपाल, बॉबी दास, रवि कश्यप, गजेन्द्री कोठारी, सोनू राम सिंग
सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!