द सीजी न्यूज
दुर्ग। शंकर नगर और विजय नगर में पेयजल की समस्या को लेकर आज विधायक गजेंद्र यादव निगम के अधिकारियों के साथ वार्डों का दौरा किया। वार्ड में महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में पानी नहीं आता है। उन्होंने एजेंसी द्वारा बिछाये गए पाइपलाइन को भी देखा और निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अव्यवस्थित अमृत मिशन की पाइपलाइन को शीघ्र दुरुस्त कर हर घर तक पेयजल पहुंचाएं।
विधायक गजेंद्र यादव को शंकर नगर (मोहन नगर पश्चिम ), विजयनगर के निवासियों ने पेयजल की समस्या जानकारी दी थी, जिसके निराकरण हेतु आज उन्होंने दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर व जल विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ड 10 व वार्ड 12 सड़क नंबर 6,7,9,19,20 और 23 का निरीक्षण किया। वार्ड में नागरिकों ने पानी न आने की समस्या बताई। हालत ऐसी ही रही तो गर्मी में समस्या और विकट हो जाएगी।
विधायक ने निगम आयुक्त को अव्यवस्थित तरिके से पाईपलाइन बिछाने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही करने और बिछाई गई अमृत मिशन के पाइपलाइन की तकनीकी त्रुटियों को शीघ्र सुधारने कहा। निगम क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी जहाँ पेयजल की समस्या है, उन क्षेत्रों को जल विभाग द्वारा चिन्हित कराकर गर्मी बढ़ने के पहले ही व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये। ताकि, गर्मी में कहीं भी जलसंकट की समस्या न हो।
पुलिस लाइन के पीछे बिहारी बस्ती में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए भी विधायक ने निरीक्षण किया। इस दौरान पार्षद अजीत वैद्य, चंद्रशेखर चंद्राकर, कविता तांडी, देवनारायण चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, अजय वर्मा, अतुल पहाड़े, राहुल भट्ट, निगम से ईई दिनेश नेताम, गिरीश दीवान सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

