Breaking News

सीएम विष्णुदेव साय 2 मार्च को जशपुर जिले के दौरे पर

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 मार्च को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.15 बजे जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तामामुंडा पहुंचेंगे। वहां गिरी गोवर्धन पर्वत में सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करने के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम तामामुंडा से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां से 1.45 बजे मनोरा विकासखण्ड के ग्राम डांडटोली पहुंचेंगे। वे वहां शहीद वीर बुद्ध भगत जयंती समारोह में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा 3.25 बजे तपकरा पहुंचेंगे। सीएम वहां लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री तपकरा से कार द्वारा शाम 7 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां 7.30 बजे स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम रात्रि 8 बजे जशपुर से कार द्वारा रवाना होकर 8.45 बजे ग्राम बगिया पहुंचेंगे। वे ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!