Breaking News

नगर निगम का आगामी बजट 482.5 करोड़ का, पिछले बजट की योजनाओं को जल्द पूरा करें : वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा है कि नगर पालिक निगम के वित्तीय वर्ष के बजट पुस्तिका के अनुसार वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट 482 करोड़ 50 लाख 34 हजार रुपए का बताया गया है। यह बजट 10 लाख 55 हजार लाभ का बताया जा रहा है। पिछले साल 384.40 करोड़ का बजट पेश किया गया था। जबकि इस वर्ष 100 करोड़ का ज्यादा बजट पेश किया जाएगा। वास्तविकता ये है कि इस परिषद के पास बहुत कम समय है। लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता की वजह से इन्हे मात्र 4 माह का वक्त मिलेगा। इतने कम समय में शहरवासियों को अनुमानित 482 करोड़ के मायाजाल में नहीं उलझाना चाहिए।

वोरा ने कहा कि बजट में युवाओं व महिलाओं के लिए कोई नई घोषणा नजर नहीं आ रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने 4 माह हो गया। अब तक मूलभूत सुविधा हेतु फूटी कौड़ी भी नहीं पहुंची। पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत सभी वार्डो के विकास हेतु 50 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली थी, जिसे रोक दिया गया है। निगम द्वारा एक वर्ष पूर्व जो बजट पेश किया था, उसकी कई योजनाएं शुरू नहीं हुई।

60 पार्षदों में सिर्फ 11 ने दिखायी जागरुकता

वर्तमान परिषद के अधिकांश पार्षदों ने बजट में शामिल करने कोई प्रस्ताव नहीं दिया। सिर्फ 5 शहरी मंत्री व पक्ष-विपक्ष के 6 पार्षदों के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण वोरा ने भी बजट के लिए सुझाव दिया। प्रमुख रूप से शिवनाथ नदी सीवरेज प्लाट, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल निर्माण, हॉकी एस्ट्रो टर्फ व इण्डोर स्टेडियम, शिवनाथ रिवर फ्रंट, शहर में प्रकाश व्यवस्था के सुझाव, मल्टीलेवल पार्किग और बड़े नालो का सृदुढ़ीकरण व अमृत मिशन के कार्य पूर्ण किया जाने का सुझाव दिया गया है। वोरा ने कहा कि इस परिषद का कार्यकाल 9 माह शेष है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और बजट के लिए शासन से राशि मिलने पर ही धरातल पर जनहित के कार्य होगें।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!