कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने धुआंधार चुनावी अभियान के साथ आम लोगों से मिलने और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर तेज कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में राजेंद्र को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से लगातार अलग अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे राजेंद्र वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं।
द सीजी न्यूज
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने आज बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगने की अपील की। बैठक में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा और बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशी पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पंजा छाप में ज्यादा से ज्यादा वोट की अपील की।
बैठक में रामबिहारी कुर्रे, अध्यक्ष नगर पंचायत, बेरला, भारत भूषण साहू, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत, बेरला, राजेश दुबे, सभापति, सुनील जैन, नेहा सुराना, कविता साहू, जिला महिला कांग्रेस बेमेतरा ब्लॉक अध्यक्ष, रामेश्वर देवांगन बेरला, लुकेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बेमेतरा, सुमन गोस्वामी, शहर अध्यक्ष बेमेतरा, ललित विश्वकर्मा, प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस बेमेतरा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अपने पैतृक गांव बोरिया नेवनारा में पहुंचे राजेंंद्र साहू : मंदिर में पूजा अर्चना की, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू अपने चुनावी अभियान के दौरान आज अपने पैतृक गांव बोरिया नेवनारा पहुँचे, जहाँ उन्होंने ग्राम के कारोकन्या मंदिर, चंडी मंदिर व सांई मंदिर नेवनारा में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनके पैतृक गांव बोरिया नेवनारा के पुराने मित्र व बड़े-बुजुर्ग साथ थे। सभी ने एक स्वर में राजेंद्र साहू को समर्थन देने का संकल्प लिया।
इस दौरान भीखम साहू, शत्रुघन साहू, रामायण साहू, नेतराम निषाद, राजेश साहू, राजेश गेंडरे, संतोष चौबे, परदेशी धनकर, नरेंद्र साहू, तुलू साहू, परस साहू, खेलन पाल, जगदीश यादव, चिंता साहू, पूरन साहू, रामजी साहू, श्रवण साहू, हीरादास टण्डन, गौकरण साहू, बेदराम यादव, धनेश साहू, बीरेंद्र यादव, टोपू ध्रुव, राकेश धीमर, शुभम चौबे, इंद्रा सिन्हा, गणपत साहू उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal





