Breaking News

जैन संत ऋषभ सागर महाराज की प्रेरणा से जैन समाज के 5 सौ से ज्यादा परिवारों ने भरा शपथ पत्र

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जैन संत ऋषभ सागर महाराज के सानिध्य और मार्गदर्शन में बच्चों के पालकों का पांच दिवसीय शिविर का समापन ऋषभ नगर दुर्ग स्थित नवकार भवन में संपन्न हुआ। पालकों के इस पांच दिवसीय शिविर में लगभग 500 से अधिक माता-पिता ने हिस्सा लिया। शिविर हर दिन ठीक 9 बजे प्रारंभ हुआ और 10 बजे समाप्त हुआ। शिविर में धर्म के प्रति, समाज के प्रति, देश के प्रति और स्वधर्मी लोगों के प्रति आत्मविश्वास के साथ देश और समाज को नित नई ऊंचाइयों की ओर पहुंचा सकते हैं। आयोजन के लिए जैन समाज के सभी सदस्यों ने गुरुदेव ऋषभ सागर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

धर्म सभा में एक महिला ने खड़े होकर गुरुदेव से आग्रह किया जिस नशीली वस्तुओं का हमें उपयोग नहीं करना है और ना ही किसी को इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है, तो धर्म सभा में ही इसकी शपथ क्यों ना दिलाई जाए। आयोजित धर्म सभा में संत ऋषभ सागर ने उपस्थित जन समुदाय से इस संदर्भ में आग्रह किया तो तो धर्म सभा में उपस्थित लोगों ने इसे स्वीकार करते हुए शपथ ली।  शिविर के अंतिम दिवस जैन समाज के लोगों ने शपथ पत्र भी भरा।

ये संकल्प लिये गए …

  • मैं और मेरा परिवार भारतीय आचरण से जन्म दिवस एवं विवाह वर्षगांठ के मनाएंगे जिसमें प्रभु भक्ति गुरु भक्ति एवं जीव दया के कार्यों का समावेश होगा
  • स्वधर्मिक भक्ति हेतु प्रतिदिन अपने परिवार की ओर से कम से कम 10 रुपये निकलना होगा
  • भोजन करते वक्त टीवी एवं मोबाइल से दूर रहना है भोजन करते वक्त सिर्फ भोजन ही करना है
  • परिवार के प्रत्येक बड़े सदस्यों को प्रतिदिन नियमित रूप से प्रणाम करना है
  • पशु की आकृति की चीज एवं नॉनवेज नाम वाले किसी भी वस्तु का सेवन नहीं करना है जैसे वेज बिरियानी वेज कबाब इत्यादि
  • मर्यादा के अनुरूप वस्त्र पहनेंगे
  • सप्ताह में एक दिन हम सभी गुरु भक्ति प्रभु भक्ति देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत गीत सुनेंगे और सुनाऐगे
  • किसी स्वधर्मिक भाई को नशीली वस्तु सेवन नहीं कराएंगे
  • परिवार में दुखी सदस्यों को एकांत में नहीं छोड़ेंगे
  • सुविधा एवं संसाधन का उपयोग उसकी उपयोगिता समझते हुए करेंगे

शिविर में सहयोग देने वाले युवा साथियों का अभिनंदन

आज आयोजित सभा में कम समय में शिविर के व्यवस्थित संयोजन व संचालन के लिए जैन समाज के युवा साथियों का अभिनंदन किया गया पूरी टीम की ओर से धर्म सभा में तिलक लगाकर ऋषभ कोटडिया का सम्मान किया गया। पांच दिवसीय शिविर का की सभा का संचालन मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष महेंद्र दुग्गड ने किया।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!