Breaking News

शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च

  • चुनाव और होली पर्व शांतिपूर्ण व सौहाद्र्पूर्ण तरीके से मनाने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च
  • जनसामान्य स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर निर्वाचन में मताधिकार का करें प्रयोग

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आज राजनांदगांव शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ होकर गुरूद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना चौक, कामठी लाईन, सिनेमा लाईन, जय स्तंभ चौक, महावीर चौक से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक निकाला गया।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के निर्वाचन कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आज राजनांदगांव शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। जनसामान्य स्वतंत्र व निर्भीक होकर निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से निर्वाचन में मतदान केन्द्र तक आकर मतदान करने के लिए उन्हें किसी भी तरह का  अवरोध न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए आज फ्लैग मार्च निकाला गया। किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर उसके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन और होली त्यौहार को देखते हुए आज कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। लोकसभा निर्वाचन में मतदाता किसी भी प्रकार का दबाव मन में न रखें। उन्होंने कहा कि मतदाता बिना किसी संकोच एवं डर के अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि होली त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सद्भावनापूर्ण तरीके से मनाने के लिए आज फ्लैग मार्च निकाला गया। जिससे शहरवासी होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न तरीके से मना सके। फ्लैग मार्च में अपर कलेक्टर  इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम अतुल विश्वकर्मा सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी फ्लैग मार्च में शामिल हुए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!