Breaking News

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक : लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम और चुनावी तैयारी के संबंध में जानकारियां दी गई

द सीजी न्यूज

दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा किए जाने के साथ ही संसदीय क्षेत्र दुर्ग में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। दुर्ग संसदीय क्षेत्र का निर्वाचन तृतीय चरण में रखा गया है। राजनीतिक दलों को लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम और जिले में चुनाव की तैयारी के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलोें की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिले में आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होने के फलस्वरूप भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा समय-समय पर इस संबंध में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने संबंधित जानकारी दी गई। दुर्ग संसदीय क्षेत्र से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारियों को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से साझा किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन 12 अप्रैल, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, संवीक्षा की तिथि 20 अप्रैल, नाम वापसी की तिथि 22 अप्रैल, मतदान की तिथि 7 मई और मतगणना की तिथि 4 जून निर्धारित की गई है।

दुर्ग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल 9 विधानसभा क्षेत्र आते है, जिनमें दुर्ग जिले की भौतिक सीमा के अंतर्गत 6 पूर्ण और 2 आंशिक विधानसभा क्षेत्र तथा बेमेतरा जिला के अंतर्गत 3 विधानसभा क्षेत्र आते है। इस प्रकार कुल 9 विधानसभा क्षेत्र से यह संसदीय क्षेत्र पूर्ण होता है। दुर्ग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल मतदान केन्द्र की संख्या 2223 है। 36 सहायक मतदान केन्द्र का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है इस प्रकार कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 2259 हो गए है।

दुर्ग संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं की कुल संख्या 2081191 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1037765, महिला मतदाता 1043372 एवं अन्य 54 मतदाता है। लिंगानुपात 1005, ई.पी.रिसयो 67.97. सर्विस वोटर्स की संख्या 2119 है। 85 वर्ष से अधिक उम्र के दुर्ग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसमा क्षेत्र में कुल 6544 मतदाता है, जिनमें पुरुष मतदाता 2901, महिला गरादाता 2873 तथा अन्य मतदाता निरंक है।

इसी प्रकार दुर्ग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 13266 है, जिसमें पुरुष मतदाता 7666 तथा महिला मतदाता 5599 अन्य मतवाता 01 है। दुर्ग जिले में बी.यू., सी.यू. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. की संख्या निर्धारित मानकों के अनुसार पर्याप्त है। दुर्ग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल 198 सेक्टर अधिकारी तथा 23 रिजर्व सेक्टर अधिकारी कुल 221 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ई.ई.एम. के सभी दलों (एफ.एस.टी. एस.एस.टी., व्ही.एस.टी., व्ही.व्ही.टी. एकाउंट टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक) का गठन किया गया।

दुर्ग संसदीय क्षेत्र के लिए 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई, जिसमें टोल फ्री नंबर 1950 तथा निर्वाचन कार्यालय को टेलीफोन नंबर 0788-2210180 पर किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना तथा किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करने की सुविधा रहेगी। आदर्श आचरण संहिता से संबंधित सभी प्रकार के आवश्यक आदेश जारी किये जा चुके है। कर्मचारी डाटाबेस पूर्ण कर लिया गया है। एम.सी.एम.सी. समिति का गठन कर लिया गया है।

बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नोडल अधिकारी एम.सी.सी. अरविंद एक्का, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर हरवंश सिंह मिरी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!