द सीजी न्यूज
लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने के लिए भाजपा चुनाव प्रचार में काफी आगे निकल चुकी है। विधानसभा स्तरीय बैठकों का दौर समाप्त होते ही भाजपा का विधानसभा स्तर पर वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च तक किया जाएगा। दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तर पर वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।
कल 21 मार्च को पाटन विधानसभा में जनपद पंचायत मैदान के सामने सुबह 11 बजे, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में सेलिब्रेशन पैलेस धनोरा में दोपहर 3 बजे आयोजित है। शुक्रवार 22 मार्च को भिलाई नगर विधानसभा श्रीराम वाटिका जोन एक पोस्ट ऑफिस के पास खुर्सीपार और शाम 5 बजे दुर्ग शहर विधानसभा मंगलम व 23 मार्च को वैशाली नगर विधानसभा कृष्णा गार्डन शांति नगर रोड वैशाली नगर में दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के शीर्ष नेता भी उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगे।
केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने की तैयारी के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव अभियान काफी जोरशोर से चल रहा है। पखवाड़े भर पहले लोकसभा प्रत्याशी के घोषणा बाद से लगातार संगठन द्वारा जिले से लेकर मंडलों तक बैठकों का दौर हो चुका है। कार्यकर्ता अब मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से संपर्क करने विशेष अभियान चला रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अपने संसदीय क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात पूरी कर चुके है और अब कल 21 मार्च से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करके सार्वजनिक तौर पर चुनावी बिगुल फूकेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
