Breaking News

आजादी के संघर्ष में रानी अवंती बाई का योगदान अतुलनीय : वोरा

वीरांगना अवंतीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया

द सीजी न्यूज

पद्मनाभपुर जेल तिराहा स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के पास वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की उपस्थिति में लोधी समाज द्वारा अमर शहीद अवंती बाई का बलिदान दिवस मनाया गया। अंग्रेजों के अत्याचार और गुलामी से मुक्त होने के लिए वर्ष 1857 में आजादी की लड़ाई का बिगुल फूंका गया था, जिसमें महारानी वीरांगना अवंती बाई का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने अंग्रेजी सेना से लोहा लेते हुए 20 मार्च 1858 को शहादत दी थी।

इस मौके पर वोरा ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आजादी के प्रथम संघर्ष में वीरांगना अवंतीबाई का योगदान और बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। अंग्रेजों की गुलामी से देश की जनता को आजाद कराने के लिए पहली बार 1857 मे देश में आक्रोश पनपा था जिसकी अगुवाई करने वालों में रानी अवंतीबाई भी शामिल रहीं।

इस अवसर पर दुर्ग-भिलाई लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा कोहका से पद्मनाभपुर जेल तिराहा अवंति बाई चौक तक वाहन रैली भी निकाली गई। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, लोधी समाज के उत्तम वर्मा, राजेश जंघेल, रामअवतार चंदेल, अजय गारुडि़क, मनखम सिंह लोधी, अरविंद चंदेल, मेहतरुराम वर्मा, दिलीप वर्मा, शेखर वर्मा, दुर्गेश वर्मा, सुरेन्द्र कौशिक, देवेन्द्र कौशिक, जोगेन्द्र जंघेल, उमाशंकर वर्मा, धसीधरन वर्मा सहित दुर्ग-भिलाई लोधी समाज के नागरिकगण उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!