द सीजी न्यूज
दुर्ग/ निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज राजस्व वसूली की समीक्षा की। राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, राजस्व उप निरीक्षक निशांत यादव व योगेश सुरे और स्पैरों साफ्टेक कंपनी के मैनेजर अंकुर राहुल को टैक्स की वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि लोगों को टैक्स की राशि जमा करने में असुविधा न हो, इसलिए छुट्टी के दिन शनिवार व रविवार को अवकाश के दौरान भी टैक्स की राशि जमा करने कार्यालय खुला रखने के निर्देश दिये।
उन्होंने नगर निगम के करदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने भवन (मकान / दुकानों) के टैक्स की राशि 31 मार्च के पूर्व जमा कर दें और पेनाल्टी देने से बचें। 31 मार्च के बाद टैक्स की राशि जमा करने पर पेनाल्टी की राशि के साथ टैक्स देना होगा। समस्त करदाता अपने-अपने भवन का टैक्स की राशि निर्धारित समयावधि के पूर्व जमा करें। अवकाश के दिनों मे भी टैक्स की राशि जमा की जाएगी। उन्होंने राजस्व अधिकारी को इस संबंध में मुनादी कराने के भी निर्देश दिये। वित्तीय वर्ष में टैक्स की राशि जमा करने हेतु 31 मार्च अंतिम तिथि हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal