- विधायक निवास में होली मिलन सम्पन्न
द सीजी न्यूज
दुर्ग। विद्युत नगर स्थित विधायक निवास में धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। इस दौरान आयोजित होली मिलन में विधायक को रंग गुलाल लगाने लोग सुबह से पहुंचने लगे। रंगों की फुहार और नगाड़े की थाप के बीच फाग गीत से पूरा माहौल सराबोर हो गया। विधायक गजेंद्र ने नगाड़ा बजाया और माइक थामकर फाग गीत भी गाते रहे। रंगों की बौछार के साथ गुलाल उड़ाते हुए लोग झूमते रहे। महिलाओं ने फूलों की पंखुड़ी उड़ाकर विधायक का अभिनंदन किया।
इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने फाग गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विधायक संग होली मनाने पहुंची महिलाओं की टोली ने उन्हें पकवान भेंट किया तो युवा वर्ग ने होली गीत पर बाजे-गाजे और उत्साह-उमंग से नाचते हुए होली का पर्व मनाया।
होली मिलन में पहुंचे सभी स्नेहिजनों का आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार मिलता रहे। शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फागुन का ये रंगीन उत्सव आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं
विधायक निवास में आयेजित होली मिलन के अवसर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र से पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठन, महिला समूह, व्यापारीगण सहित सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

