
द सीजी न्यूज
दुर्ग लोकसभा के साजा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने ग्राम मऊ, चंदुनू, मरका, खण्डसरा, रुआबाँधा जोन का दौरा किया, जहाँ उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। क्षेत्र में पूर्व मंत्री द्वय रविन्द्र चौबे, गुरु रूद्र कुमार, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा मौजूद रहे।
दौरे के दौरान सभी कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों, जिला पंचायत व नगर पंचायत, वार्डों के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के सभी विंग के अध्यक्षों को एकजुट होकर दुर्ग लोकसभा का चुनाव जिताने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस के 5 गारंटी की जानकारी लोगोंं तक पहुँचाना है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में कई जनहितैषी योजनाओं को लागू किया था। वर्तमान भाजपा की साय सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर दिया है।
इन बैठकों मेंं कांग्रेस नेता बंशी पटेल, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सनतधर दीवान, शत्रुघन सिंह, सुरेंद्र तिवारी, अयोध्या चंद्राकर, ईश्वरी साहू, कैलाश सोनी, ताराचंद भास्कर, सन्नी साहू, विजय बघेल, शशिप्रभा गायकवाड़, नेमा निषाद, लुकेश वर्मा, नंद साहू, वायके डिंडोरी, टीआर जनार्दन, छोटेलाल साहू, दद्दू मार्कण्डे व सैकड़ों ग्रामीणज़न उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



