Breaking News

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई और आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश के बीच शैक्षणिक अनुबंध

द सीजी न्यूज

भिलाई / विगत 26 मार्च को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई और आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश के बीच एमओयू किया गया। एमओयू को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम. के. वर्मा और आईआईटी मंडी के निदेशक डॉक्टर लक्ष्मीधर बेहरा द्वारा सम्पदित किया गया। एमओयू के तहत अनुसंधान व अकादमिक गतिविधियों के विकास पर दोनों संस्थाओं द्वारा संयुक्त प्रयास किए जाएंगे। एमओयू के तहत फैकल्टी व स्टाफ, दोनों संस्थानों में आवागमन कर शैक्षणिक और कंसल्टेंसी कार्यों का क्रियान्वयन कर सकेंगे। संयुक्त रूप से संस्थान के नियमानुसार पोस्ट ग्रेजुएट, पी. एच.डी. के छात्रों का सुपरविजन किया जाएगा।

विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के बी. टेक. ऑनर्स के छात्र अपनी 6 माह की इंटर्नशिप स्टाइपेंड के साथ आईआईटी मण्डी में विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में रहकर पूर्ण कर सकेंगे। संयुक्त रूप से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट सेमिनार वर्कशॉप कॉन्फ्रेंस आदि आयोजित किये जा सकेंगे। इस प्रकार विश्वविद्यालय के छात्रों को विश्व स्तर का प्रशिक्षण और शैक्षणिक सुविधा मिल पाएगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के संसाधनों की उपयोगिता का अवसर मिलेगा।

उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण व उन्नयन की सुविधा भी छात्रों को प्राप्त होगी, जिसे आधुनिक जगत की आवश्यकता अनुसार इंडस्ट्री के लिए रेडी मानव संसाधन तैयार हो सके। आई आई टी मंडी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के डिजाइन और निर्माण केंद्र (C4DFED Lab) इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के डिजाइन और निर्माण पर बहु-विषयक अनुसंधान के लिए एक अद्वितीय विश्व स्तरीय सुविधा है। इस लैब में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस फेब्रिकेशन, एडवांस्ड लिथोग्राफी एंड मैटेरियल्स फॉर सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज , फोटोनिक एंड फोटोवोल्टिक डिवाइस , टेस्टिंग एंड पैकेजिंग ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस , इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स ( MEMS, NEMS, BIO-MEMS, SENSORS), इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस डिज़ाइन एंड सिमुलेशन स्थापित है। इस केंद्र में class 100, class 1000 और class 10000 स्तर की फेब्रिकेशन प्रयोगशालाएँ हैं जहाँ उच्च-स्तरीय परिष्कृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण डिज़ाइन, निर्माण और लक्षण वर्णन उपकरण स्थापित हैं। यह एमओयू 5 वर्षों के लिये किया गया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!