Breaking News

इंदिरा मार्केट व तकिया पारा में अतिक्रमण के खिलाफ निगम प्रशासन ने चलाया अभियान

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शहर के सबसे व्यस्त बाजार इंदिरा मार्केट और तकिया पारा में दुकानदारों ने दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने आज एक्शन लिया। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर दुर्गेश गुप्ता व चंदन मनहरे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। तकिया पारा स्कूल के पास व क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की गई।

नगर निगम की टीम ने दुकानों के बाहर रखे गए सामान को उठवाया। अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व बाजार अधिकारी चंदन मनहरे द्वारा दुकानदारों को सख्त निर्देश और चेतावनी दी गई। दोबारा सामान बाहर रखने पर जब्त करने की चेतावनी दी गई। निगम की टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुकानदारों के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि सबसे अधिक व्यस्त स्थल होने के चलते इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आयुक्त ने कहा कि इंदिरा मार्केट में दुकान से बाहर रखे सामान को हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को उन्हें चेतावनी देकर सामान न रखने के लिए समझा दिया गया है। दोबारा ऐसा किये जाने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!