Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू 13 अप्रैल को वैशाली नगर में सुबह से रात तक करेंगे जनसंपर्क : कई वार्डों में होगी नुक्कड़ सभा : अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे : नेहरू नगर गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे

द सीजी न्यूज

भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांंग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू कल 13  अप्रैल को वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार राजेंद्र साहू सुबह 10 बजे से रात साढ़े 8 बजे तक लगातार नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कई वार्डों में जनसंपर्क अभियान भी चलेगा। राजेंद्र साहू शाम 7 बजे अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8.30 बजे वे नेहरू नगर स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे और सिख समाज के नागरिकों से मुलाकात करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे वार्ड 1 बाजार चौक में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सुबह साढ़े 10 बजे वार्ड 2 में जनसंपर्क के बाद सुबह 11 बजे वार्ड 3 पंचमुखी हनुमान मंदिर में नुक्कड़ सभा, सुबह साढ़े 11 बजे वार्ड 4 में जनसंपर्क करेंगे। दोपहर 1 बजे वार्ड 6 शीतला मंदिर चौक में नुक्कड़ सभा, दोपहर 1.30 बजे वार्ड 7 में जनसंपर्क करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू दोपहर 2.30 बजे वार्ड 8 ईश्वर चौक में नुक्कड़ सभा, दोपहर 3 बजे वार्ड 9 निजामी चौक में नुक्कड़ सभा, दोपहर 3.30 बजे वार्ड 10 शक्ति चौक, शाम 4 बजे वार्ड 11 फरीद नगर, शाम 4.30 बजे वार्ड 12 आर्य नगर में नुक्कड़ सभा, शाम 5 बजे वार्ड 13 पुरानी बस्ती में नुक्कड़ सभा, शाम 5.30 बजे वार्ड 14 शांति नगर में नुक्कड़ सभा, शाम 6 बजे वार्ड 15 इंदिरा चौक में नुक्कड़ सभा, शाम 6.0 बजे रावण भाठा में नुक्कड़ सभा, रात 8 बजे वार्ड 18 झंडा बोरिंग में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!