द सीजी न्यूज
भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शंकर नगर स्थित अंबेडकर चौक और बुद्ध विहार पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का संविधान उस देश की आत्मा होती है। संविधान के बिना किसी भी देश की संवैधानिक व्यवस्था की कल्पना भी नहीं की जा सकती। संविधान से ही पूरा देश चलता है। बाबा साहब ने अपने जीवन काल में अन्याय के विरोध और सामाजिक उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये। आज हमारा देश उनके उत्कृष्ट कार्यो को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, महामंत्री रीता मेश्राम, आसिफ़ अली, पार्षद अजित वैद्य, चंद्रशेखर चंद्राकर, पूर्व पार्षद सुरेंद्र बजाज, चंद्रप्रकाश मेश्राम, विधानसभा मीडिया प्रभारी गौतम वैद्य निरंकारी, अतुल पहाड़े, बन्टी चौहान, दिनेश नालोड़े, किशोर अहिरवार, तुषेन्द्र मेश्राम, नवीन साहू, साबिर अली, अविनाश राजपूत, शीतल जांगिड़, बुद्ध विहार के अध्यक्ष रामजी रंगारी, उपाध्यक्ष नारद गोंडाने, ज्ञानेश्वर, अशोक मड़ामे, संजय मेश्राम, के. एन.वासनिक, प्रकाश बंसोड़, प्रमिला लांजेवर,अश्वमाला मेश्राम, सुरजीत रामटेक, राहुल चिचखेड़े, अतिशय मेश्राम, रणदीप शेंडे, विक्की मेश्राम, मयूर बाघमारे, रोशन जामुलकर, रोहित चिचखेड़े, सन्नी मेश्राम, छगन कुर्रे, विरेन्द्र हुमने, विवेक हुमने, दिपेंद्र मेश्राम, शैलैश मेश्राम, रजत गोस्वामी, दीपक धमगाऐ, आशुतोष लांजेवार, आनंद लांजेवार, चेतेन्य टेम्बुलकर, अरविंद, राजूदास, राजेश, राकेश, अंकित, प्रमोद, संतोष सहित भाजपा व समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

