द सीजी न्यूज
दुर्ग। नगर निगम दुर्ग में वार्ड 52 बोरसी की पार्षद गायत्री साहू का निधन 14 अप्रैल को हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू रात 12 बजे उनके निवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। राजेंद्र साहू ने स्व गायत्री साहू के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। राजेंद्र ने कहा कि गायत्री साहू चार बार पार्षद चुनी गई और उन्होंने हमेशा सक्रिय रहकर जनसेवा की। राजेंद्र साहू ने स्व. गायत्री साहू के पति गोवर्धन साहू, पुत्र गुलशन साहू सहित अन्य परिवारजनों से मुलाकात के दौरान संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal