Breaking News

महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए वोरा : कहा – भगवान महावीर ने पूरी दुनिया को दिया अहिंसा, करुणा और दया का संदेश

द सीजी न्यूज

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर अहिंसा के मूर्तिमान प्रतीक महावीर स्वामी जी की जयंती के अवसर पर दुर्ग शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा शामिल हुए। उन्होंने जैन समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को महावीर जयंती की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान महावीर स्वामी का जीवन त्याग और तपस्या से ओतप्रोत था।

वोरा ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा, करुणा और दया का संदेश पूरी दुनिया को दिया। उनके बताए रास्ते पर चलकर देश-दुनिया में सुख-शांति और अमन चैन कायम हो सकती है। महावीर जयंती के इस शुभ दिन पर मैं प्रार्थना करता हूं कि स्वामी महावीर आपको अहिंसा, करुणा और दया का जीवन प्रदान करें।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!