Breaking News

सांसद विजय बघेल की निष्क्रियता से भिलाई की जनता नाराज : कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को मिला जनसमर्थन, बुजुर्गों महिलाओं ने दिया जीत का आशीर्वाद, युवा बोले – कांग्रेस ही दे सकती है रोजगार

द सीजी न्यूज

दुर्ग। कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का प्रचार और जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। आज भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल, एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी, एकांश बंछोर के सामूहिक नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 70 हुडको के गणेश मंदिर माधव सभागृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। बैठक में वार्ड के नागरिकों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राजेंद्र साहू को जिताने और केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए वार्ड के वरिष्ठ नागरिक अरुण अग्रवाल ने कहा कि 44 डिग्री तापमान के बाद भी उमड़ी भीड़ ने एहसास करा दिया है कि हम चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने मौजूदा सांसद विजय बघेल को एक निष्क्रिय सांसद की उपाधि देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुष्प्रचार कर लोगों को भ्रमित कर रही है। सिर्फ वादा करके वादों से मुकरने वाली जुमलेबाज भारतीय जनता पार्टी ने आम नागरिकों के हित में कोई फैसला नही लिया है। मैं एक किसान हूं। मुझे प्रधानमंत्री किसान न्याय योजना के तहत दो हजार रुपये आठ बार मिला है जो अब बन्द हो गया है। ऐसे किसान विरोधी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को धरातल दिखाते हुए नेस्तनाबूद करना है। सभी नागरिकों से निवेदन है कि सात मई को कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कर ऐसा सांसद चुनें जो आसानी से उपलब्ध हो। राजेंद्र साहू को पंजा छाप में बटन दबाकर भारी मतों से जिताएं। भाजपा ने आम नागरिकों को धर्म और जाति में उलझाकर आपसी भाईचारे के माहौल को खत्म कर देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है।

वार्ड के वरिष्ठ नागरिक अधिवक्ता गिरिजाशंकर ने कहा कि आपको ऐसा सांसद चुनना होगा जो भिलाई इस्पात संयंत्र की हो रही दुर्दशा को संसद में उठा सके. क्योंकि दुर्ग लोकसभा का सांसद भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करता है। विजय बघेल को एक खामोश सांसद की उपाधि देते हुए कहा कि हमें राजेंद्र साहू जैसे सौम्य, शालीन और मिलनसार सांसद की जरूरत है जो जनता के सुख और दुख का सहभागी बने। भिलाई इस्पात संयंत्र पण्डित जवाहरलाल नेहरू की देन है। आज उन्हीं की कृपा से भिलाई नगर में गंगा जमुना की तहजीब की मिसाल पेश करते हुए सभी धर्मों के लोग निवास कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में धार्मिक उन्माद पैदा कर दिया है।

बौद्ध समाज के अध्यक्ष वैद्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजेंद्र साहू जैसे आम कार्यकर्ता को लोकसभा का टिकिट देकर यह बता दिया है कि  कांग्रेस पार्टी अपनी परंपरा और संस्कृति को कभी नहीं भूलती, भारतीय जनता पार्टी की न कोई परम्परा है, न कोई संस्कृति। भारतीय जनता पार्टी की रगों में धार्मिक उन्माद और कड़वाहट का खून बह रहा है। सेक्टर 10 के पार्षद अजय सोनी ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कारण भिलाई नगर की पहचान है लेकिन आज भिलाई इस्पात संयंत्र का अस्तित्व खतरे में है। अगर निजीकरण हो गया तो हमारे बच्चों को रोजगार के  लिए दर दर भटकना  पड़ेगा।

महापौर नीरज पाल ने कहा कि देश में  पिछले दस सालों में भारत में इस तरह का बदलाव आया है कि सभी उद्योगों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचा जा रहा है, जिससे बेरोजगारी चरम सीमा पर है। राजेन्द्र साहू जैसे कर्मठ और ऊर्जावान प्रत्याशी को जिताकर संसद में भेजना है। सात मई को कांग्रेस पार्टी को वोट दीजिये। मीडिया में सिर्फ धर्म और जातिवाद की बातें होती है, जिससे हमारा देश अराजकता के माहौल से गुजर रहा है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने कहा कि हमें सौहार्द्र-अमन-चैन वाली संस्कृति से लबरेज कांग्रेस पार्टी को वोट देना है। भिलाई इस्पात संयंत्र आज बदहाली के दौर से गुजर रहा है। इस बदहाली के जिम्मेदार मौजूदा सांसद विजय बघेल हैं, जिन्होंने कभी भिलाई इस्पात संयंत्र की बदहाली को संसद में नहीं उठाया। आज पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र (सेक्टर 9 अस्पताल) भी बदहाली के दौर से गुजर रहा है। एक समय ऐसा था कि यहां दूर-दूर से मरीज इलाज कराने आते थे, लेकिन अब ऐसा समय आ गया है कि विशेषज्ञ चिकित्सक नही है। हृदय रोग और न्यूरोलॉजी विभाग पूरी तरह डॉक्टर विहीन हैं। फुल टाइम कार्डियोलिस्ट व न्यूरोलॉजिस्ट नही है। भिलाई इस्पात संयंत्र बुरे हालातों के दौर से गुजर रहा है, लेकिन मौजूदा सांसद को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कभी भिलाई नगर वासियों की सुध नहीं ली।

साहू ने कहा कि वे भिलाई इस्पात संयंत्र का निजीकरण नही होने देंगे। अगर इसके लिए मुझे शहीद भी होना पड़ेगा तो मैं शहादत देने के लिए तैयार हूं। आज पूरे देश में तीस लाख पद रिक्त पड़े हैं। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो छह माह के अंदर तीस लाख रिक्त पदों में भर्ती होगी। हमारे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। बैठक में दानेश्वरी साहू, जावेद खान, अंजू साहू, शेख अकरम, राजश्री उपलवार, आरजीके राव  पार्षद एवं महिला कांग्रेस भिलाई नगर अध्यक्ष सुभद्रा सिंह, अनिल सिंह, रविशंकर सिंह, उमेश सिंह, शिवाकांत तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!