Breaking News

कलेक्टर बोले – सब्बो मतदाता भाई-बहिनी मन ला सुरता देवात हो : 26 अप्रैल के हमर चुनई तिहार के दिन हवे : मतदान जरूर करहू …

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ह छत्तीसगढ़ी भाखा म जिला के जम्मो मतदाता मन ला मतदान करे बर अपील करे हे। कलेक्टर संजय अग्रवाल हा अपन संदेश म कहिस – जय जोहार … सब्बो मतदाता भाई-बहिनी मन ला सुरता देवात हो शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 के हमर चुनई तिहार के दिन हवे। आप सब्बो मन ला अनुरोध हे आप मन मतदान केन्द्र म जा के मतदान जरूर करहू अउ अपन देश के लोकतंत्र ला मजबूत बनाए रखे बर अपन योगदान दे हू। मतदान हमर अधिकार बस नही हे हमर जिम्मेदारी घलो हवे, त आप मन अपन अउ परिवार के अउ तिर के रहवईया संगवारी मन जे ह 18 बरस के उपर के मतदाता हवे वो सब्बो मन ला मतदान बर भेज के अपन जिम्मेदारी ल जरूर निभाहू।

मतदान दल मतदान कराने मतदान केन्द्र के लिए हुए रवाना

राजनांदगांव लोकसभा निर्वाचन 2024 कार्य को सुचारू संपन्न कराने के लिए आज जिले में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन बसंतपुर कैम्पस राजनांदगांव में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। ऊर्जा और उत्साह के साथ मतदान दल वाहन के माध्यम से अपने निर्धारित मतदान केन्द्र में ड्यूटी के लिए रवाना हुए। जिले में मतदान तिथि शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदान दलों को मतदान कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने मतदान दलों को सामग्री वितरण के दौरान कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों को सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान दलों को मतदान के सुचारू संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और मतदान सामग्री लेकर मतदान के लिए रवाना हो रहे हैं।

कलेक्टर कहा कि लोकसभा निर्वाचन के संसदीय क्षेत्र क्रमांक 6-राजनांदगांव अंतर्गत 26 अप्रैल 2024 को मतदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव जिले के सभी मतदान दल रवाना हो रहे हैं। कल 26 अप्रैल को मतदान कराने की पूरी तैयार रहेगी। जिले में 840 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ में 4 कर्मचारियों का दल होता है। इसके अलावा रिजर्व में भी मतदान दल हैं। जरूरत पड़ऩे पर उनका उपयोग किया जाएगा। सभी मतदान केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई हैं। पेट्रोलिंग की टीम रहेगी। थाने की टीम अलग रहेगी। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान कर्मियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए अधिकांश जगहों पर पत्तों का मंच बनाया जाएगा। इकोफ्रेंडली पंडाल रहेगा। मतदाताओं के लिए पर्याप्त पेयजल उपलब्ध रहेगा।

कलेक्टर की उपस्थिति में दिव्यांग रथ को मतदान के लिए रवाना किया गया। राजनांदगांव जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 840 है। मतदान कार्य के संपादन के लिए लगभग 4 हजार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान पर जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ उमेश पटेल, एसडीएम डोंगरगांव मनोज मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!