- अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बीआईटी कॉलेज में, पुलिस बल के लिए रक्षित केन्द्र दुर्ग में केंद्र
द सीजी न्यूज
दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में मतदान दिवस पर चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र से मतदान के लिए सुविधा केंद्र स्थापित किये गए हैं। मतदान दल, सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो आब्जर्वर, सुरक्षाकर्मियों, एस.एस.टी., एस.एफ.टी. व वाहन चालक, क्लीनर के रूप में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने हेतु विधानसभावार बीआईटी कॉलेज दुर्ग में सुविधा केन्द्र बनाया गया है। सुविधा केन्द्रों में डाक मतपत्र के द्वारा मतदान हेतु निर्धारित संपूर्ण प्रक्रिया का पालन कराए जाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक सामग्री/दस्तावेज कोषालय से सुविधा केन्द्र और वापसी हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र पाटन (62) के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 22, दुर्ग ग्रामीण (63) के लिए साइंस ब्लाक भूतल तल क्रमांक 5, दुर्ग शहर (64) के लिए साइंस ब्लाक भूतल तल क्रमांक 6 और 7 के लिए प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार धमधा धर्मेश श्रीवास्तव और अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग पवन ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
भिलाई नगर (65) के लिए साइंस ब्लाक भूतल तल क्रमांक 8, वैशाली नगर (66) के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 1, अहिवारा (67) के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 5 को सुविधा केन्द्र बनाया गया है, जिसके लिए नायब तहसीलदार दुर्ग ज्योत्सना कलिहारी और दाल सिंह बिसेन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार साजा-68 (आंशिक) के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 13 और बेमेतरा-69 (आंशिक) के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 12 और अन्य जिले के लिए साइंस ब्लाक प्रथम तल कक्ष क्रमांक 10 को सुविधा केन्द्र बनाया गया है, जिसके लिए तहसीलदार धमधा पंचराम सलामे व अतिरिक्त तहसीलदार गुरूदत्त पंचभागे को प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी मतदान हेतु आवश्यक सामग्री प्राप्त कर सुविधा केन्द्र स्थल में मतदान दल को उपलब्ध कराएंगे और मतदान के बाद डाकमतों को सील बंद करके स्ट्रांग रूम कोषालय में जमा कराएंगे।
डाक मतदान करने की तिथि 28 अप्रैल से 1 मई 2024 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक और 4 से 5 मई 2024 को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित है। इसी प्रकार समस्त विधानसभा (पुलिस बल) के लिए रक्षित केन्द्र दुर्ग को सुविधा केन्द्र बनाया गया है, जिसके लिए नायब तहसीलदार अहिवारा कुंदनलाल शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। मतदान करने की तिथि 28 अप्रैल से 01 मई 2024 तक और 04 से 05 मई 2024 को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक समय निर्धारित है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
