Breaking News

प्रयास आवासीय विद्यालय के 18 स्टूडेंट्स आईआईटी, जेईई एडवांस में क्वालीफाईड : कलेक्टर ने दी बधाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 12 वीं सत्र 2023-24 में अध्ययनरत गणित विषय के 44 विद्यार्थियों ने आई.आई.टी. जे.ई.ई. मेन्स के लिए फार्म भरा था। इनमें से 18 विद्यार्थी आई.आई.टी. जे.ई.ई. एडवांस में क्वालीफाईड हुए है। प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग मुख्यालय मालवीय चौक में संचालित हैं। विद्यालय में कक्षा 9 वीं से 12वीं तक 500 विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। चयनित संस्था गुरुकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट का विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

प्रशासन व चयनित संस्था द्वारा रोज सुबह 6 बजे से शाम 5.30 बजे तक अध्यापन और कोचिंग के साथ ही व्यक्तित्व विकास व विभिन्न क्रियाकलाप पूरा कराने के कारण काफी अच्छे परीक्षा परिणाम आए। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने क्वालीफाईड हुए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आईआईटी. जे.ई.ई. एडवांस में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी है।

संयुक्त कलेक्टर व नोडल अधिकारी हरवंश सिंह मिरी और  हेमन्त कुमार सिन्हा सहायक आयुक्त के साथ कोचिंग संचालक व प्रशासकीय अधिकारी और अधीक्षकों ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और आभार व्यक्त किया। क्वालीफाई हुए विद्यार्थियों को एडवांस में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने में सहयोग देते हुए अच्छा परिणाम देने आश्वस्त किया।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!