Breaking News

ग्रामीण इलाकोंं में विधायक ललित चंद्राकर ने किया धुआंधार जनसंपर्क  

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल का चुनाव प्रचार करते हुए विधायक ललित चन्द्राकर ने आगामी लोकसभा चुनाव में दोबारा भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। ललित ने कहा कि मोदी की गारंटी पर सभी को भरोसा है। जनसंपर्क के दौरान विधायक ललित चन्द्राकर के साथ रोहित साहू, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू उपस्थित रहे। पिसेगांव, अछोटी, विनायकपुर, आमटी, निकुम, तिरगा, झोला, खांडा, बिरेझर, चंगोरी, थनोद गांवों में जनसंपर्क किया गया।

विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरगामी सोच वाले कई निर्णयों से हमारा देश आत्मनिर्भर बन चुका है। ये चुनाव देश के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है। इसीलिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। आप सभी भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को दोबारा सांसद बनाएं।

विधायक ने साय सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि  9 करोड़ महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन, बाबा साहब भीमराव से जुड़े पंचतीर्थ बने, आदिवासी सेनानियों को समर्पित जनजातीय संग्रहालय का निर्माण, प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से 38 लाख किसान लाभान्वित, रोजगार के 10 लाख अवसरों का सृजन, मुफ्त टीका लगा लगभग 221 करोड़, अब तक कुल 19 नए एम्स बने, देश का कृषि बजट 5  गुना बढ़कर 1.25 लाख करोड़ से अधिक हुआ। स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रीय आंदोलन बना। 3.68 लाख करोड़ की खाद सब्सिडी 3 वर्षों में, 9 वर्षों में 6.53 लाख नए प्राइमरी स्कूल बने जबकि 70 साल में 6.37 लाख स्कूल ही बने थे।

देश के हर गांव तक पहुची बिजली, 53 हजार 868 km बढ़ा राष्ट्रीय राजमार्ग, 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनाये गए। पिछड़ा वर्ग को मेडिकल शिक्षा में भी 27 प्रतिशत आरक्षण, लोक सभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटे आरक्षित, आर्थिक कमजोर वर्गों को भी नोकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण, 350 लाख करोड़ जीडीपी दोगुने से भी अधिक बढ़ा। भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। देश भर में 260 नए मेडिकल कॉलेज बने। मेडिकल सीटें 51 हजार से बढ़कर 1 लाख से अधिक हुई। सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, शिव कुमारी वैष्णव, जनपद सदस्य भाना बाई ठाकुर, सरपंच गुलाब बाई, महिला मोर्चा अध्यक्ष यामिनी हरमुख, दिव्या साहू, पुष्पा ठाकुर, सरपंच (भोथली) सुरेश साहू, मांग सिंग रजक, धनेश्वर देशमुख, कामत बेलचंदन, दौलत देशमुख, माहेश्वर देशमुख, गजाधर ठाकुर, लीलेश्वरी देशमुख, मोरजध्वज यादव, कामता दिल्लीवार, टूम्मन कोसे, छगन दिल्लीवार, नंदकिशोर, घनश्याम दिल्लीवार, रोशन निषाद, अनिता यादव, सीमा देशमुख, सविता कोसे व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!