Breaking News

मतदान के बाद स्याही लगी उंगली दिखाने पर दुकानों में मिलेगा डिस्काउंट : प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त मेडिकल सलाह के साथ जांच में भी छूट

द सीजी न्यूज

प्रशासनिक अधिकारियों ने चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक ली : ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए वोटिंग करने पर दुकानों में छूट का निर्णय लिया गया

दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय दुर्ग में व्यापारिक संगठनों की बैठक ली गई। बैठक में मतदान को बढ़ावा देने अभिनव पहल की गई है। विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा मतदान करने वालों को दुकानों में खरीदी करने पर छूट की घोषणा की गई है।

7 मई को वोट डालने के बाद ऊंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर इंदिरा मार्केट के दुकानों पर डिस्काउंट दिया जाएगा। सराफा व्यापारी संघ द्वारा मतदाताओं को मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट, रेडीमेड कपड़ा एसोसिएशन द्वारा 15 प्रतिशत की छूट, लोहा, सरिया व्यापारियों द्वारा प्रति क्विंटल 50 रुपए की छूट, फर्नीचर व्यापारियों द्वारा 20 प्रतिशत की छूट, होलसेल स्टेशनरी में 20 प्रतिशत की छूट, कॉस्मेटिक और ड्राय फ्रूट्स में 15 प्रतिशत की छूट और पूजा सामग्रियों में 15 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है।
बैठक में एसडीएम मुकेश रावटे, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, चंदन मनहरे और व्यापारीगण मौजूद रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन पवन बड़जात्या, प्रदेश मंत्री अशोक राठी, बहादुर अली, मनीष पटेल, अनुराग अग्रवाल, प्रह्लाद कश्यप, अरुण अग्रवाल, आकाश बड़वानी, संतोष बजाज, लव खत्री आदि मौजूद रहे।

स्पर्श हॉस्पिटल, मित्तल हॉस्पिटल, पल्स अस्पताल और एस.आर. हॉस्पिटल में इलाज और जांच में मिलेगी छूट 

नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करने स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, मित्तल हॉस्पिटल,  पल्स अस्पताल भिलाई और एस.आर. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर चिखली द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी को अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में पत्र सौंपा है।
स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल भिलाई में 7 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद ओ.पी.डी. में अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर निःशुल्क ओ.पी.डी. परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल में ओ.पी.डी. जाँचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 8 मई 2024 से 12 मई 2024 (बुधवार से रविवार) तक ओ.पी.डी. में आए व्यक्ति को उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 7 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 7 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा।
मित्तल अस्पताल भिलाई में 7 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद ओ.पी.डी. में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आकर उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर निःशुल्क सेवा दी जाएगी। अस्पताल में की जाने वाली ओ.पी.डी. जॉचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। 08 मई 2024 से 11 मई 2024 (बुधवार से शनिवार) तक ओ.डी.डी. में आये व्यक्ति को अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 7 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 7 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जायेगा।
पल्स अस्पताल भिलाई में 7 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद अस्पताल की ओ.पी.डी. में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आकर अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस दिन निःशुल्क ओ.पी.डी. परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल में ओ.पी.डी. जाँचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। 8 मई 2024 (बुधवार) को ओ.पी.डी. में आये व्यक्ति को अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 7 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो अपनी ऊँगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 7 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा।
एस. आर. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर चिखली में 7 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद अस्पताल की ओ.पी.डी. में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आने वाले मतदाता को उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस दिन निःशुल्क ओ.पी.डी. परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल में ओ.पी.डी. जाँचों में अस्पताल की दर पर 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 8 मई 2024 से 12 मई 2024 (बुधवार से रविवार) तक ओ.पी.डी. में आये व्यक्ति अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओ.पी.डी. परामर्श में 60 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। 7 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति से 07 मई 2024 का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदाता जागरूकता हेतु निजी अस्पतालों की भागीदारी का सराहना करते हुए अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।  

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!