Breaking News

लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा महत्वपूर्ण : मजदूरों को 4 सौ रु मजदूरी देकर कांग्रेस सुधारेगी पूरे देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था : भाजपा 4 सौ सीटें जीतकर बदलना चाहती है देश का संविधान : निर्मल कोसरे

  • देश की जनता समझ चुकी बीजेपी के मंसूबे : मोदी शाह का सपना पूरा नहीं होगा

द सीजी न्यूज 

लोकसभा चुनाव में पहली बार ऐसा हो रहा है जब कांग्रेस और भाजपा दोनों का मुख्य चुनावी नारा 400 के आंकड़े पर केंद्रित है। लेकिन, दोनों दलों की नीयत और नीति में फर्क है। दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे ने इस फर्क को बताते हुए कहा है कि भाजपा ने 400 पार का नारा इसलिए दिया है क्योंकि वे संविधान बदलना चाहते हैं। कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए का पारिश्रमिक देने का वादा किया है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी देश की ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को बदलना चाहती है।

कोसरे ने कहा कि भाजपा की लालसा केवल सत्ता पाने की चाहत पर टिकी है। सत्ता पाकर संविधान बदलने और इसके जरिये मनमानी करने की नीयत से भाजपा ने 4 सौ पार का नारा दिया है। भाजपा देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। भाजपा की सोच देश के लिए बड़ा खतरा है। भाजपा की नीति और नीयत को देश की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। लोकसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को सबक सिखाएंगे।

निर्मल कोसरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मजदूरों को 400 रुपए न्यूनतम मजदूरी देने का वादा किया है। कांग्रेस के न्याय पत्र में यह वादा किया गया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मजदूरों को 4 सौ रुपए मजदूरी दी जाएगी। मजदूरों की आर्थिक स्थिति सुधरने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित होगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुधरेगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव का असर समूची अर्थ व्यवस्था पर पड़ेगा। मजदूरों का जीवन स्तर भी सुधरेगा। मजदूरों की जरूरतें पूरी होने के साथ ही उनके सपने भी पूरे हो सकेंगे।

निर्मल कोसरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से हमेशा पीड़ित, शोषित और पिछड़े वर्ग के उत्थान और विकास के लिए योजनाएं बनाई हैं और योजनाओं का सफलता से क्रियान्वयन भी किया है। लोकसभा चुनाव जीतने पर कांग्रेस पार्टी की सरकार महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देने महालक्ष्मी योजना लागू करेगी।  किसानों की कर्जमाफी के लिए आयोग का गठन, 30 लाख बेरोजगारों को नौकरी, किसानों से फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए कानून बनाने और जीएसटी मुक्त खेती जैसी कई बड़ी योजनाओं को लागू करेगी। कांग्रेस की पांच न्याय योजनाओं और 25 गारंटियों से देश के हर तबके को आर्थिक समृद्धि, विकास और तरक्की की राह मिलेगी।

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने तीन दशकों से उठाई है किसानोंं, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हक की आवाज

निर्मल कोसरे ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं सहित सभी वर्गों के लोगों को न्याय दिलाने जमीनी संघर्ष किया है। अन्याय के खिलाफ पीड़ित वर्ग के हक में लगातार आवाज उठाते रहे हैं। निर्मल कोसरे ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से आम जनता के लिए सदैव समर्पित रहने वाले जुझारू और संघर्षशील जनप्रतिनिधि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के पक्ष में मतदान करने की पुरजोर अपील की है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!