द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। लोकसभा निर्वाचन 2024 के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के लिए अभूतपूर्व उत्साह रहा। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में निर्वाचन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतदान में सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता रही। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मतदान दलों की सकुशल वापसी हो गई है। मतगणना मंगलवार 4 जून को सुबह 8 बजे से छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन बसंतपुर कैम्पस राजनांदगांव में होगी।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले 8 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 77.42 प्रतिशत मतदान हुआ। 78.44 प्रतिशत पुरुष मतदाता, 76.41 प्रतिशत महिला मतदाता और 62.50 प्रतिशत अन्य मतदाता ने मतदान किया। कुल 14 लाख 46 हजार 247 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 7 लाख 29 हजार 271 पुरुष मतदाता, 7 लाख 16 हजार 971 महिला मतदाता और 5 अन्य मतदाता शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया में 71.97 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 2 लाख 29 हजार 397 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72-कवर्धा में 75.83 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 2 लाख 53 हजार 807 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ में 78.04 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1 लाख 73 हजार 520 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ में 79.41 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1 लाख 67 हजार 696 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव में 77.20 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1 लाख 65 हजार 87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव में 82.36 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1 लाख 68 हजार 437 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में 81.62 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1 लाख 57 हजार 27 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78-मोहला-मानपुर में 77.09 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1 लाख 31 हजार 276 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
