द सीजी न्यूज
दुर्ग/ लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 7 दुर्ग के लिए विधानसभाओं में उपयोग होने वाले ई.व्ही.एम. मशीनों के अतिरिक्त बैलेट यूनिट का प्रथम रेंडमाइजेशन आज ऑब्जर्वर एस.बी. शेट्टेनवर (आईएएस) और कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी की मौजूदगी में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे और अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर लवकेश कुमार ध्रुव, ए.आर.ओ. सोनल डेविड, दीपक निकुंज, मुकेश रावटे, महेश गुप्ता सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

