Breaking News

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा का लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान मिशन मोड पर : नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रचार-प्रसार का दौर जारी

  • नीयत सही तो नतीजे सही, कमल का बटन दबाएं और भाजपा को जिताएं – विधायक ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने आज अंजोरा मंडल के ग्राम महमरा, थनौद, रुदा, भोथली, आलबरस, माशाभाट, चिंगरी, भरदा, कोनारी में जनसंपर्क किया। फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत गांवों में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। इस दौरान साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, महामंत्री शिव निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष यामिनी हरमुख, युवा मोर्चा अध्यक्ष लिलेश्वर देशमुख, मीडिया प्रभारी विनोद साहू, कन्या शक्ति जिला संयोजक प्रिया साहू, महामंत्री पुराण देशमुख, सरपंच खेमेश्वरी निषाद, खेमलाल साहू, सिरोतन साहू, कोमल साहू, लक्ष्मी साहू, प्रिया साहू, कुभकरन, राज कुमार निषाद, कुंजलाल लोकेश, बिसेसर यादव, बुधारे निषाद, दशरथ निषाद, लक्ष्मीनाथ साहू, हिरदे निषाद. तारक सिन्हा, होल्कर सिन्हा, चंद्रकान्त सिन्हा, नेमी देशमुख, डा राजेश्वर यादव, टेकू सिंह, रघुनाथ देशमुख, संतोष महाजन, यामिनि देशमुख, मंटू देशमुख, नरेन्द्र देशमुख, हेमंत यादव, उत्तम देशमुख, ताम्रध्वज साहू, पूना राम देशमुख, अमर सिंह देशमुख, नारायण देशमुख, रोहित देशमुख, भुखाऊ राम साहू सरपंच सुरेश साहू, गिरवर साहू, भागवत पटेल, पूनारद साहू, कुलेश्वर साहू, लालचंद्र निर्मलकर, कुशल साहू, लाला राम, मनोज निषाद रामेश्वर यादव, शारदा साहू, एवन सेन, युगल किशोर साहू व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

विधायक ललित चंद्राकर के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

आज भाजपा कार्यालय रिसाली में सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर के नेतृत्व में प्रदेश सचिव छग महिला कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी अनुपमा गोस्वामी, पूर्व एल्डर मेन, जिला सचिव पूर्व केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य छः ग. कुर्मी समाज संध्या वर्मा पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेश्वरी पशीने ने  भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, लोक सभा चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, दुर्ग जिला प्रभारी, सह लोक सभा प्रभारी राजीव अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस का ना कोई विजन है और ना कोई मिशन है। वो केवल परिवारवाद और भ्रष्टाचार के बारे में सोचती है। कांग्रेस में अच्छी सोच रखकर देश के लिए कुछ करने की चाहत रखने वाले भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सबका स्वागत है।

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!