द सीजी न्यूज
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का चुनाव प्रचार चरम पर है। आज कुम्हारी खपरी में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू की धर्मपत्नी राधिका साहू ने जमकर चुनाव प्रचार किया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी तादाद में महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को जिताने का संकल्प लिया। राधिका साहू द्वारा सभी महिलाओं को कांग्रेसी गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की दिशा में कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ठोस काम किये हैं। जनसंपर्क के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हेमा साहू भी मौजूद रहीं।
राधिका साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के न्याय पत्र (घोषणा पत्र) में महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। कांग्रेस की सरकार बनने पर योजना को लागू किया जाएगा। इस योजना से महिलाओं की आर्थिक समस्याएं कम होगी। आर्थिक सशक्तिकरण के जरिये महिलाओं को सशक्त करना कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है।
राधिका ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्वरोजगार की कई योजनाएं शुरू की, जिससे महिलाओं को हर महीने आमदनी हो रही थी। गोबर खरीदी और गोबर से दीये, गमले व अन्य उत्पाद बनाने के साथ ही कई स्वावलंबन योजनाओं से आर्थिक रूप से महिलाओं को समृद्ध बनाने का काम किया। भाजपा सरकार इन योजनाओं को बंद कर रही है। महिलाओं का रोजगार छीना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को वोट देने की अपील करते हुए राधिका साहू ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से कदम उठाए जाएंगे।
इन्होंने किया कांग्रेस प्रवेश
सोमेश कुमार साहू, युवराज निर्मलकर, सूर्यप्रकाश खरे, राजू साहू, सोनू साहू, निरंजन साहू, राजू निर्मलकर, भानू निर्मलकर, शीतला निर्मलकर, लता साहू, मानसी निर्मलकर, कामिनी निर्मलकर, कामिनी साहू, ज्योति साहू, पूर्णिमा साहू, किरण यादव, लक्ष्मी पटेल, रामकुमारी पटेल, प्रिया यादव, ललिता यादव, कुमारी यादव, पायल साहा, अर्जुन सिंह, अंजली यादव, प्रेमिन, हिना वर्मा, रचना, रीना यादव, मनीषा कुर्रे, सीमा चेलक, रिचा शर्मा, अनीता शर्मा,चंचल साहू, कीर्ति साहू, मुस्कान यादव, रोनिका, भूमिका पाल, याचना यादव, कुसुम कोसरे, जमुना निर्मलकर, सीता निर्मलकर, मथुरा निर्मलकर सहित सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


