- कहा – ये है मोदी की गारंटी
द सीजी न्यूज
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर रेपिस्ट के लिए वोट मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘यही है मोदी की गारंटी।’
गुरुवार 2 मई को कर्नाटक के शिवमोगा में चुनाव प्रचार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘कर्नाटक में सबसे बड़ा इश्यू प्रज्वल रेवन्ना का है। पीएम मोदी ने उसके समर्थन में प्रचार किया है। उसने (प्रज्वल ने) 400 महिलाओं का मास रेप किया है। पीएम मोदी को इसका जवाब और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।’
जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर पर सैकड़ों महिलाओं ने रेप और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में केस दर्ज हो चुका है। इस बीच प्रज्वल विदेश जा चुका है। कर्नाटक में भाजपा और प्रज्वल की पार्टी जेडीएस साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
मोदी ने 18 दिन पहले रेवन्ना के समर्थन में रैली की थी
मोदी ने 18 दिन पहले 14 अप्रैल को इसी प्रज्वल रेवन्ना के समर्थन में मैसूर में रैली की थी।
रैली में मोदी ने कहा था – ‘आज भारतीय राजनीति में देवगौड़ा सीनियर मोस्ट नेता हैं। उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना बहुत बड़ा सौभाग्य है। मैसुरु से यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार, चामराजनगर से एस बालाराज, हासन से प्रज्वल रेवन्ना और मांड्या से मेरे मित्र एचडी कुमारस्वामी, आने वाले 26 अप्रैल को इनके लिए आपका हर वोट मोदी को मजबूती देगा। देश का भविष्य तय करेगा।’
इसी का हवाला देते हुए राहुल ने कहा – ‘प्रज्वल रेवन्ना 400 महिलाओं का रेप करता है, वीडियो बनाता है। इसे मास रेप (कइयों के साथ दुष्कर्म) कहा जाता है। कर्नाटक में मंच पर प्रधानमंत्री मास रेपिस्ट का समर्थन कर रहे हैं। जब प्रधानमंत्री आपसे वोट मांग रहे थे तो उन्हें पता था कि प्रज्वल रेवन्ना ने क्या किया था।’
राहुल बोले – ‘प्रधानमंत्री को हिंदुस्तान की हर महिला से सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि उन्होंने एक मास रेपिस्ट को मंच पर लाकर उसे समर्थन देने की बात की। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने देश की हर महिला का अपमान किया है।’
राहुल ने आगे कहा – ‘उनके (मोदी) पास सारी मशीनरी है, इंटेलिजेंस है, कस्टम्स है, तब भी प्रधानमंत्री ने इस मास रेपिस्ट को जर्मनी जाने दिया। ये उनकी गारंटी है।’
गौरतलब है कि रेवन्ना हासन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहा है। वो यहीं से मौजूदा सांसद हैं। हासन में 26 अप्रैल को दूसरे फेज में वोटिंंग हो चुकी है। इससे पहले भी रेवन्ना मोदी की रैलियों में साथ दिख चुके हैं। कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस के बीच गठबंधन है। रेवन्ना पर रेप और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है।
पूरे घटनाक्रम को ऐसे समझें
26 अप्रैल को कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए।
27 अप्रैल : मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। बीजेपी नेता देवराज ने दावा किया कि प्रज्वल के पेन ड्राइव में 2900 से ज्यादा अश्लील वीडियो हैं। वोटिंग के बाद वे जर्मनी रवाना हो गए।
28 अप्रैल : वायरल वीडियो को लेकर रेवन्ना के घर काम करने वाली मेड ने प्रज्वल और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ केस दर्ज कराया।
30 अप्रैल: प्रज्वल के पूर्व ड्राइवर कार्तिक ने किसी अज्ञात जगह से वीडियो जारी किया। उसने कहा कि मैंने प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े वीडियो और फोटो भाजपा नेता देवराज गौड़ा के अलावा किसी को नहीं दिए थे।
2 मई: रेवन्ना के खिलाफ विशेष जांच दल (SIT) ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


