द सीजी न्यूज
दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत चारों मंडल के महिला मोर्चा द्वारा महतारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है।
महतारी वंदन समारोह में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने योजना के अंतर्गत मिल चुकी तीन किश्त की राशि के लिए सरकार का आभार जताया और एक स्वर में सभी ने कहा कि मोदी की गारंटी पर भरोसा है। देश की उन्नति और प्रगति के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बनाने सांसद प्रत्याशी विजय बघेल को जिताएंगे। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा ने ही किया है। जन धन खाता हो, उज्जवला योजना से सिलेंडर, महिला के नाम राशनकार्ड और महतारी योजना सभी जगह महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने मोदी सरकार ने चिंता की है। तीसरी बार मोदी सरकार बनाने भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जिताने समर्थन दें और किसी के बहकावे में न आएं। भाजपा को ही जिताना है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष झरना वर्मा, महामंत्री प्रीति साहू व श्वेता कन्नौजिया, मंडल प्रभारी शिवेंद्र परिहार, नरेश शर्मा, हेमा शर्मा, पार्वती पंडित, जयश्री राजपूत, बिंदु भुवाल, रोशनी साहू, ज़िला उपाध्यक्ष अल्का बाघमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, गायत्री वर्मा, मंडल अध्यक्ष मदन बड़ाई, मंडल उपाध्यक्ष राहुल पंडित, लता साहू, भारती साहू, उमेश गिरी, दीपक सिन्हा सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


