Breaking News

भूपेश बोले – पांच साल से लापता सांसद को सबक सिखाने का समय आ गया, देश से तानाशाह सरकार को हटाने कांग्रेस को जिताएं आम मतदाता

  • भाजपा की कथनी और करनी में अंतर : आम जनता से खिलवाड़ करती है भाजपा : महतारी वंदन योजना का दो माह का पैसा दबा दिये : ताम्रध्वज साहू

द सीजी न्यूज

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव अभियान की कमान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संभाल ली है। उनके नेतृत्व में गुंडरदेही के विधायक पूर्व संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर, छुरिया विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक छन्नी साहू, दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशव बंटी हरमुख, जनपद पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख ने दुर्ग ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले उतई नगर पंचायत, ग्राम पंचायत चंदखुरी, निकुम, नगपुरा, रूआंबांधा बस्ती, वैशाली नगर विधानसभा, भिलाई विधानसभा और दुर्ग शहर में सभा लेकर कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र साहू को विजयी बनाने की अपील की। प्रचार अभियान तेज करते हुए कांग्रेस नेताओं ने राजेन्द्र साहू के पक्ष में एकतरफा माहौल बना दिया।

चुनावी सभा में उमड़े जनसैलाब को देखकर ऐसा लग रहा है कि मतदाता पूरी तरह परिवर्तन का मन बना चुके हैं। आज विभिन्न स्थानों पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने एक आम जमीनी कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतारा है। दो चरणों का चुनाव संम्पन्न हो चुका है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ गई है। इंडिया गठबंधन को काफी ज्यादा सीट मिल रही है, जिससे भाजपा के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और ऊलजुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उनका मानसिक संतुलन इतना बिगड़ गया है कि वे निम्न स्तर का बयान दे रहे हैं।

भूपेश ने कहा कि भाजपा कह रही हैं कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेसी महिलाओं का मंगलसूत्र छीन लेंगे। उन्हें शायद यह नही पता कि मंगलसूत्र महिलाओं के सदा सुहागन की निशानी है। इस तरह की घटिया किस्म की बयानबाजी करते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए। पिछले दस साल से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, विदेशों से काला धन लाने, जनधन योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति के खाते में पंद्रह लाख रुपये डालने की बातें कही गई थी। किसी के खाते में पंद्रह रुपये भी नहीं आया। कोरोना के बाद जो वेक्सीन लगाया गया, वो खतरनाक साबित हो रहा है, जिससे लोगों के रक्त का थक्का जमने, हार्टअटैक जैसी शिकायतें हो सकती है।

बघेल ने कहा कि विजय बघेल ने चुनाव जीतने के बाद कंही भी अपना चेहरा नही दिखाया। किसी के सुख दुख में शामिल नहीं हुए। ऐसे निष्क्रिय और लापता सांसद को सबक सिखाने का समय आ गया है। भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 हटाया लेकिन कश्मीर की किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा। एक ही नारा अलाप रहे हैं अबकी बार चार सौ पार। ताकि, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदल दिया जाए। देश में उनकी तानाशाह सरकार बनी रहे और आम आदमी को आरक्षण के अधिकार, न्याय के अधिकार, शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा सके। हमारी पार्टी अगर चार सौ पार करेगी तो हम बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बरकरार रखते हुए देश में शांति और सौहार्द्र का माहौल  बनाकर रखेंगे।

भूपेश ने कहा कि हमने 2018 में जिन योजनाओं को घोषणापत्र में रखा था, उसे पूरा किया। सरकार बनने के दो घण्टे के भीतर दस हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। बिजली बिल को आधा किया। बेरोजगार युवाओं को पच्चीस सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया। छत्तीसगढ़ राज्य देश का इकलौता राज्य है जहां दो रुपये किलो की दर से गोबर की खरीदी की गई। गौठान बनाए गए। सभी स्वसहायता समूहों का कर्ज माफ किया गया। भारतीय जनता पार्टी धर्म की राजनीति करती हैं।

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार ने दस साल पहले विदेशों में जमा काला धन का राग अलापा था, लेकिन काला धन नही आया। हमारी सरकार ने पच्चीस सौ के भाव से धान खरीदी की थी भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा हमेशा आम जनता के साथ खिलवाड़ करती है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह एक हजार रुपये देने का एलान किया था, उसमें भी गड़बड़झाला करते हुए दो महीने का पैसा दबा लिया गया। ऐसी पार्टी को दरकिनार करते हुए लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को सात मई को दो नम्बर में बटन दबाकर भारी मतों से जिताएं, यही मेरा मतदाताओं से विनम्र निवेदन है।

लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को टिकिट दिया है। यह सब आपके आशीर्वाद से सम्भव हुआ है। मुझे आपके आशीर्वाद से ही जीत मिलेगी। पूरा विश्वास है कि आप सभी अपने बेटे और भाई को भारी मतों से जिताएंगे।

सभा में महापौर शशि सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, जनपद सदस्य टिकेश्वरी देशमुख, पीसीसी महामंत्री जितेन्द्र साहू, दिवाकर गायकवाड़, छन्नू गजपाल, धनुष यादव, राहुल वर्मा, अश्वनी साहू, राहुल देशमुख, देवलाल साहू, गोपेन्द्र किशोर बेलचंदन, तुलसी राम देशमुख लोकेश साहू चुम्मन देशमुख जयंत देशमुख गोपाल देशमुख मनीष बेलचंदन पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदकुमार साहू सिद्धार्थ चन्द्राकर तारा शर्मा धर्म साहू धर्म साहू घसिया देशमुख विशाल देशमुख राकेश कुमार सिन्हा अरविंद बंजारे परमेश्वर पप्पू साहू अभिषेक कुमार साहू सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!