द सीजी न्यूज
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के पक्ष में वार्ड 48 व वार्ड 47 में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा सघन जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मतदाताओं से भेंट-मुलाकात करते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाता पर्ची वितरण की जानकारी ली।
वार्डवासियों से चर्चा करते हुए वोरा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना यानी प्रत्येक माह 8333 रुपए देगी। मनरेगा श्रमिक को 400 रुपए रोजी दी जाएगी। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को कांग्रेस सरकार 30 लाख सरकारी नौकरी देगी। इसी तरह स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 25 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
वोरा ने 5 न्याय 25 गारंटी की जानकारी वार्डवासियों को देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजयी बनाने की अपील वार्डवासियों से की। इस दौरान पार्षद माहेश्वरी ठाकुर, रत्ना नारमदेव, सुशील भारद्वाज, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, आरएन सेनापति, निकिता मिलिंद, मीना पॉल, छाया चौधरी, बंटी नवरंग, प्रीति परगनिहा, धर्मेंद्र महानंद, उजली सेनापति, निंद्राजाल, रानी, ललिता टांडी, केडी देवांगन, देवेंद्र मारकंडे, व अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

