Breaking News

चुनाव अभियान के बीच विधायक ललित चंद्राकर ने अंजोरा, रिसाली, उतई मंडलों की कोर कमेटी की बैठक ली

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने आज तीनों मंडल अंजोरा, रिसाली, उतई मंडल के पदाधिकारियों की मंडलवार मीटिंग लेकर चुनाव प्रचार की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए अब अंतिम दो दिन का समय शेष है। इस समय का बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए। प्रचार प्रसार बंद होने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को सधी हुईं रणनीति और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करना है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार व विजय बघेल को दोबारा सांसद बनाने के लिए हम सबको सधी हुई रणनीति के साथ आगे बढ़ना है। घर-घर जाकर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मतदाता तक पहुंचाना जरूरी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की प्रशंसा करते हुए ललित ने कहा कि जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ता तपती धूप में पसीना बहा रहे हैं,  उससे हम सभी ऐतिहासिक चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं। एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत रंग लायेगी और 400 पार का संकल्प पूरा होगा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू ने कहा सुविधा, सुरक्षा और अवसर समान, आधी आबादी का पूरा सम्मान के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है मोदी सरकार।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, शैलेंद्र शेंडे, फत्ते लाल वर्मा, राजू जंघेंल, दशरथ साहू, अजीत चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र निर्मलकर सोशल मीडिया प्रभारी पूनमचंद सपहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन सिंह, रमा साहू, सुनंदा चंद्राकर, सविता धवस अनुपमा गोस्वामी संध्या वर्मा राजेश्वरी पसीने लक्ष्मी राजपूत सहित दुर्ग ग्रामीण विधान सभा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पार्षद, पूर्व पार्षद, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, शक्ति केन्द्र के प्रभारी जिला संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष व वरिष्ठ -कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

10 वीं और 12 वीं की मेरिट लिस्ट में दुर्ग जिले के 5 स्टूडेंट्स : कलेक्टर ने दी बधाई

हाईस्कूल में 76.86 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी में 83.40 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण द सीजी न्यूज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!