द सीजी न्यूज
रायपुर। हजयात्रा पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान रायपुर और बिलासपुर संभाग से जाने वाले 306 जायरीनों को हज यात्रा की ट्रेनिंग भी दी गई।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वाधान में हॉटेल बेबीलोन इन रायपुर में हज 2024 में राज्य से द्वितीय चरण में मुंबई, नागपुर और चेन्नई एम्बार्केशन पॉइंट से जाने वाले आज़मीने हज का टीकाकरण, हज ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई। हज यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों से भी अवगत कराया गया। शिविर में रायपुर व बिलासपुर संभाग से जाने वाले 306 हज यात्रियों को हज की ट्रेनिंग दी गई। टीकाकरण भी कराया गया।
असलम खान ने सभी हज यात्रियों को हजयात्रा की मुबारकबाद दी। हज यात्रियों को संबोधित करते हुए राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव डॉ साजिद अहमद फारूकी द्वारा हज यात्रा के इंतजामों का विस्तृत विवरण देते हुए सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद दी गई।
शिविर में मास्टर ट्रेनर्स व सदस्य हज कमेटी कारी अशफ़ाक़ अहमद अंजुम, हाजी अब्दुल रज्जाक, मास्टर ट्रेनर्स कारी मौलाना मोहम्मद सुल्तान अहमद .हाजी तौसीफ, हाजी सलीम ने हज यात्रियों को अरकाने हज के संबंध में प्रशिक्षण दिया। हज यात्रियों के टीकाकरण का कार्य डॉ. एन. आर. बेक, उप संचालक हज यात्रा, डॉ. व्ही. आर. भगत, राज्य टीकाकरण अधिकारी, डॉ. एस. के. भंडारी, सिविल सर्जन, डॉ. संजीव कुमार मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा दलों द्वारा किया गया।
शिविर में शिव सिंह ठाकुर, शमीम अख्तर, सदस्य हज कमेटी.मोहम्मद इमरान खान, सदस्य हज कमेटी, मोहम्मद हुसैन मालकनी, मोहम्मद रज़िक, अब्दुल इमरान (जावेद नाना), हाजी सादिक अली, अब्दुल कय्यूम (असलम), मोहम्मद युसूफ, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद जमील, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद जीशान, अब्दुल रहीम, कुद्दूस भाई, अरशद खान, हाजी शोबी, समीउल्ला,अरशद, मोहम्मद वकार उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

