- दुमका लोकसभा क्षेत्र सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकराहा में आयोजित चुनावी जनसभा में असम के मुख्यामंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा के साथ शामिल हुए
द सीजी न्यूज
झारखंड में चुनाव प्रचार करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर लगातार झामुमो और कांग्रेस नेताओं पर प्रहार कर रहे हैं। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन सरकार राज्य की जनता को लूट रही है। उन्होंने झारखंड के मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में झामुमो -कांग्रेस गठबंधन सरकार को मुंह तोड़ जवाब देने की अपील की। ललित ने दुमका लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी सीता सोरेन को प्रचंड मतों से जिताने का आव्हान भी किया।
ललित ने आरोप लगाया कि झामुमो -कांग्रेस गठबंधन सरकार का भ्रष्टाचार ही झारखंड के विकास में ठहराव का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि झामुमो – कांग्रेस गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और राज्य की जानता को लूट रही हैं। भले ही झारखंड और छत्तीसगढ़ खनिज संपन्न राज्य हो, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य ने ज्यादा प्रगति की है। झारखण्ड अभी भ्रष्टाचार और लूट के कारण पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों व भ्रष्टाचार के कारण ही देश में कांग्रेस का नामोनिशान मिट रहा है।
विधायक ललित चंद्राकर ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि चुनाव में झामुमो – कांग्रेस को हराने की जरूरत है। झामुमो -कांग्रेस को मुंहतोड़ ज़वाब देना जरूरी है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं आवास, रसोई गैस, कनेक्शन, शौचालय और बैंकिंग जैसे पहल से गरीबों को लाभ मिला है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, चायबसा के सांसद गीताकोड़ा क्षेत्रीय विधायक रणधीर कुमार सिंह लोकसभा प्रभारी राजपरिवार सारठ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विपिन देव संयोजक रविन्द्र नाथ तिवारी जिला मंत्री रूपा केशरी महेन्द्र कुमार चोपड़ा मोनू चौधरी राहुल देवांगन व क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


